Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रांची विश्वविद्यालय में दो पुस्तकों का लोकार्पण, साहित्य सृजन को बढ़ावा देने पर जोर

रांची विश्वविद्यालय में दो पुस्तकों का लोकार्पण, साहित्य सृजन को बढ़ावा देने पर जोर

Lagatar 1 week ago

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय के कुड़ुख विभाग में सोमवार को दो पुस्तकों का लोकार्पण किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. सरोज शर्मा ने पुस्तकों का विमोचन करते हुए लेखकों को बधाई दी और साहित्य सृजन को समाज व भाषा के संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया.

इसे भी पढ़ें...

उन्होंने विद्यार्थियों और शोधार्थियों से अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं पर लगातार लेखन करने का आह्वान किया. कार्यक्रम में कुड़ुख विभागाध्यक्ष डॉ. बंदे खलखो द्वारा लिखित पूना कत्थटूड़ और शोधार्थी जगदीश उरांव की यात्रा-वृत्तांत पुस्तक रांची ती भूटान का लोकार्पण किए.

इस अवसर पर मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. अर्चना कुमारी दुबे, जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय के पूर्व समन्वयक एवं पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. हरि उरांव, समाजशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. दीपाली अपराजिता डुंगडुंग सहित संकाय के सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षक, शोधार्थी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar