Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रातू में जमीन कब्जा को लेकर तनाव, मारपीट के आरोप में 3 नामजद समेत 20 अज्ञात पर केस

रातू में जमीन कब्जा को लेकर तनाव, मारपीट के आरोप में 3 नामजद समेत 20 अज्ञात पर केस

Lagatar 1 week ago

Ranchi : राजधानी रांची के रातु थाना क्षेत्र स्थित सिमलिया भिठाटोली में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद गहरा गया. मामले में मारपीट, गाली-गलौज और जबरन कब्जा करने के आरोप में तीन नामजद समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

जानकारी के अनुसार, भिठाटोली सिमलिया निवासी गोयन्दा मानकी मुंडा ने रातू थाना में शिकायत देकर बताया कि प्रदीप मुंडा अपने साथ करीब 40 से 50 लोगों को लेकर उनके खाता संख्या-64, प्लॉट संख्या-1762, कुल रकबा 2.82 एकड़ जमीन पर पहुंचा और जेसीबी से काम शुरू करा दिया.

शिकायतकर्ता के अनुसार जब इसका विरोध किया गया तो आरोपियों ने गोयन्दा मानकी मुंडा, बबलू मानकी मुंडा और सोमा मानकी मुंडा के साथ मारपीट की. आरोप है कि अगले दिन फिर 15 से 20 लोगों के साथ चंदन महली और आर्यन प्रजापति JH01FC 7986 नंबर की गाड़ी से पहुंचे और दोबारा मारपीट करने लगे.

बताया गया कि घटना के दौरान गांव के लोग एकजुट हुए और सभी लोगों को वहां से खदेड़ दिया. इसके बाद पीड़ित ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई.

मामले में रातु थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने प्रदीप मुंडा, चंदन महली, आर्यन प्रजापति समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar