Dailyhunt
रिम्स सीनियर रेजिडेंट व ट्यूटर नियुक्ति विवाद :  डीसी की अध्यक्षता में बनेगी जांच कमिटी

रिम्स सीनियर रेजिडेंट व ट्यूटर नियुक्ति विवाद : डीसी की अध्यक्षता में बनेगी जांच कमिटी

Lagatar 2 weeks ago

Ranchi : रिम्स के मास्टर्स इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर की नियुक्ति मामले की जांच कराई जाएगी. इसको लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में कमिटी बनेगी. स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है.

विभाग के अधिकारियों के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर जल्द ही कमिटी का गठन किया जाएगा. इस कमिटी में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे. सूत्रों का कहना है कि मंत्री के असम दौरे से लौटने के बाद कमिटी का गठन किया जाएगा.

जांच पूरी होने के बाद कमिटी अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर यह तय किया जाएगा कि ऋषभ कुमार की नियुक्ति नियम के अनुसार हुई है या नहीं. इससे पहले स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव ललित मोहन शुक्ला ने मंत्री के निर्देश पर जांच के आदेश जारी किए हैं.

वहीं जांच पूरी होने तक नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है. फिलहाल ऋषभ कुमार के ट्यूटर पद पर योगदान देने पर भी रोक लगा दी गई है.

पहले आपने पढ़ा...

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar