Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
RJD का स्थापना दिवस: संवैधानिक संस्थाओं को कब्जे में लेकर तानाशाह बन रही बीजेपी- लालू प्रसाद

RJD का स्थापना दिवस: संवैधानिक संस्थाओं को कब्जे में लेकर तानाशाह बन रही बीजेपी- लालू प्रसाद

Lagatar 2 weeks ago

Patna: राष्ट्रीय जनता अपना 30वां स्थापना दिवस मना रहा है. 5 जुलाई 1997 को लालू प्रसाद ने इस पार्टी की नींव रखी थी. स्थापना दिवस के मौके पर लालू प्रसाद ने जनता के नाम संदेश जारी किया है.

जिसमें उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के बलिदान को याद किया, वहीं दूसरी दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंकते हुए कहा कि राजद समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आर्थिक और सामाजिक हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए सड़क से लेकर संसद तक पूरी मजबूती के साथ लड़ने में सक्षम है.

इसे भी पढ़ें:

लालू प्रसाद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से बिहार के लोगों को शुभकामनाएं दी. उन्होने जनता के नाम लिखे संदेश में लिखा है कि 5 जुलाई का दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि आज ही के दिन अनेक वरिष्ठ साथियों के साथ मिलकर हमने गरीबों, शोषितों, दबे-कुचले वर्गों और अल्पसंख्यकों के हक की लड़ाई शुरू की थी.

आगे उन्होंने कहा कि बिहार में व्याप्त सामाजिक एवं आर्थिक असामनता को खत्म करने के लिए राजद के असंख्य कार्यकर्ताओं ने त्याग और बलिदान की अनूठी मिसाल कायम की है. पार्टी के प्रति समर्पित इस कार्यकर्ताओं के खून-पसीने से ही संगठन का विस्तार संभव हुआ है. मैं ऐसे तमाम समर्पित नेताओं और साथियों को सलाम करता हूं.

उन्होंने बीजेपी कार्यशैली पर भी तीखा प्रहार किया. उन्होंने लिखा है कि देश में तमाम जनवादी, प्रगतिशील, सामाजवादी और लोकतांत्रिक विचारधारा से लैस दलों पर निराशा के बादल छाये हैं. पिछड़ों की भागीदारी, शिक्षा और शिक्षा और रोजगार के अवसरों की समानत, अकलियतों के हकूक उनकी सुरक्षा, असमान विकास के मुद्दों की नाकामियों को एक तथाकथित हिंदुत्व के आवरण से ढंका जा रहा है.

उन्होंने आग कहा कि बीजेपी संवैधानिक संस्थाओं को कब्जे में लेकर संविधान को दरकिनार कर तानाशाही के बल पर देश को सिर के पीछे धकेलने का प्रयास कर रही है. हमारीज राजनीति हमें इस परिस्थिति को स्वीकार करने की इजाज नहीं देती है. उन्होंने कहा कि हमारा दल सिर्फ चुनाव लड़ने की मशीन नहीं है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar