Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सचिवालय सेवा संघ ने आयोजित की रक्तदान शिविर, मांगों को लेकर आंदोलन की भी घोषणा की

सचिवालय सेवा संघ ने आयोजित की रक्तदान शिविर, मांगों को लेकर आंदोलन की भी घोषणा की

Lagatar 1 week ago

Ranchi : झारखंड सचिवालय सेवा संघ ने दिशोम गुरु की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया. साथ ही अपनी मांगों के लिए आंदोलन करने की घोषणा की. इसके तहत 5 अगस्त को संघ द्वारा मानव श्रृंखला बनाया जायेगा.

इसके बाद 6-12 अगस्त तक काला बिल्ला लगाया जायेगा.

झारखंड सचिवालय संघ ने दिशोम गुरु की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके अलावा उनकी पहली पुण्यतिथि के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया. नेपाल हाउस और प्रोजेक्ट बिल्डिंग में आयोजित इस शिविर में 80 यूनिट रक्तदान किया गया. संघ ने रक्तदान को मानव सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान बताया.

इसके बाद संघ के सदस्यों और पदाधिकारियों की एक बैठक हुई. इसमें संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन करने का फैसला किया. संघ द्वारा तैयार आंदोलन की रूपरेखा के तहत 5 अगस्त को संघ के सदस्यों द्वारा सचिवालय में मानव श्रृंखला बनाया जाएगा. इसके बाद 6-12 अगस्त कर काला बैज सप्ताह मनाया जाएगा. इस अवधि में संघ के सदस्य काला बिल्ला लगा कर काम करेंगे.

सचिवालय सेवा संघ द्वारा इससे पहले भी शीर्ष पदों में अपनी भागीदारी तय करने के दौरान उन्हें नजरअंदाज किए जाने की वजह से मानव श्रृंखला बना चुके हैं. मानव श्रृंखला बनाये जाने के बाद सरकार ने काडर रिव्यू कमेटी में संघ के पदाधिकारियों को सदस्य के रूप में शामिल किया. लेकिन सरकार ने कमेटी में सदस्य बनाये गये संघ के पदाधिकारियों को उनकी मांग के अनुरूप आवश्यक दस्तावेज नहीं दिये.

संघ की दूसरी महत्वपूर्ण मांग सरकार द्वारा प्रोन्नति के नियम में किये गये बदलाव से सचिवालय सेवा संघ को होने वाले नुक़सान से बचाना है. संघ की दोनों ही मांगों पर सरकार ने अब तक कोई फैसला नहीं किया है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar