Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Saraikela News: कपाली हत्याकांड का खुलासा, हत्या में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Saraikela News: कपाली हत्याकांड का खुलासा, हत्या में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Lagatar 1 week ago

Saraikela-Kharsawan: कपाली ओपी क्षेत्र में 15 मई को मिले युवक के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी पहले से ही किसी अन्य मामले में जेल में बंद है.

हत्या में इस्तेमाल किया गया चापड़ भी बरामद कर लिया गया है.

पुलिस के अनुसार, 15 मई 2026 को डोबो-कान्दरबेड़ा मुख्य मार्ग स्थित डोंगाघाट, पुड़िसिलि इलाके में एक अज्ञात युवक का शव मिला था. जांच के दौरान मृतक की पहचान 21 वर्षीय मो. तौसीफ उर्फ राज, निवासी किताडीह, गाड़ीवान पट्टी, परसुडीह (जमशेदपुर) के रूप में हुई. युवक की हत्या चापड़ और भुजाली जैसे धारदार हथियारों से बेहद बेरहमी से की गई थी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच में जुटी हुई थी. इसी क्रम में 31 मई को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अहमद जमील अंसारी को गिरफ्तार किया. आरोपी वर्तमान में धतकीडीह बेच एरिया, बिष्टुपुर में रह रहा था, जबकि उसका स्थायी पता बिहार के सीवान जिले के टांड़ावा गांव का है.

पूछताछ के दौरान अहमद जमील अंसारी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चापड़ भी बरामद कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान पुलिस ने उसे कपाली ओपी क्षेत्र में पैदल घुमाया, जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस कार्रवाई की सराहना की.

जांच में यह भी सामने आया कि इस हत्याकांड में साबीर अली उर्फ सोनू उर्फ सन्नू बच्चा की भी भूमिका थी. पुलिस ने बताया कि सन्नू बच्चा पहले से ही एक अन्य मामले में जेल में बंद है. उसे चांडिल थाना क्षेत्र के कांड संख्या 262/2024 में 10 दिसंबर 2024 को गिरफ्तार किया गया था और 20 मई 2026 को जेल भेजा गया था. अब पुलिस उसे इस हत्याकांड में रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी.

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अहमद जमील अंसारी के खिलाफ पहले भी सोनारी थाना में वर्ष 2023 में मारपीट, चोरी, धमकी और तोड़फोड़ समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है. इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और जल्द ही अन्य पहलुओं का भी खुलासा किया जाएगा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar