Ranchi : मनोहरपुर प्रखंड के सारंडा स्थित बाबूडेरा सीआरपीएफ-कोबरा बटालियन के कैंप में बीती रात तेज आंधी व बारिश के दौरान एक विशालकाय पेड़ गिरा. यह पेड़ कैंप परिसर में स्थित एक कमरे के ऊपर गिरा, जिसकी चपेट में आने से कोबरा 210 बटालियन के कांस्टेबल राकेश कुमार की मौत हो गई.
बताया जाता है कि बीती रात लगभग एक बजे तेज आंधी और बारिश से कैंप का एक पेड़ उनके अस्थायी कमरे में गिर गया, जिससे कमरे में मौजूद राकेश कुमार पेड़ की चपेट में आ गए. वहीं इस घटना में राकेश कुमार के सिर पर भी गंभीर चोटें लगीं.
साथी जवान ने गंभीर रूप से घायल जवान को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया. इसके बाद बुधवार की सुबह उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया, इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई. घटना के बाद सुरक्षा बलों में शोक की लहर है.
अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम अभियान में बाधा बन रहा है, फिर भी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है. शहीद जवान के पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ उनके पैतृक स्थान भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.
बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Available on App Store & Play Store

