Dailyhunt
सरायकेला :  अवैध शराब फैक्ट्री का भंड़ाफोड़, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व अन्य सामान बरामद

सरायकेला : अवैध शराब फैक्ट्री का भंड़ाफोड़, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व अन्य सामान बरामद

Lagatar 4 days ago

Sarakela : जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र स्थित मिरुडीह गांव में नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री भंडाफोड़ किया है. उत्पाद विभाग सरायकेला की टीम और चौका पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर मौके से भारी मात्रा में नकली शराब और शराब बनाने वाले उपकरण बरामद किए हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मिरुडीह गांव में लंबे समय से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब तैयार कर बाजार में खपाने का काम किया जा रहा है. सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार रात छापेमारी शुरू की, जो सोमवार सुबह करीब 8 बजे तक चली.

कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में नकली शराब, विभिन्न ब्रांड के खाली बोतल, ढक्कन, स्टिकर, ड्रम, डेकची सहित पैकेजिंग और निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए गए. टीम ने पूरे परिसर को सील कर सामान को कब्जे में ले लिया है.

इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस और उत्पाद विभाग मामले में संलिप्त लोगों की पहचान करने में जुटे हैं. अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब निर्माण और तस्करी से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

Available on App Store & Play Store

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar