Dailyhunt
सिमडेगाः हिंदुओं को तोड़ने वाली शक्तियों से सावधान रहें- चैतन्य ब्रह्मचारी

सिमडेगाः हिंदुओं को तोड़ने वाली शक्तियों से सावधान रहें- चैतन्य ब्रह्मचारी

Lagatar 2 weeks ago

विराट हिंदू सम्मेलन में जुटे समाज के लोग

Simdega : सिमडेगा बीरू राजा मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया. सम्मलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के झारखंड प्रांत मार्गदर्शक मंडल के प्रमुख कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह-प्रचारक राजीव कांत, विहिप के सिमडेगा जिला अध्यक्ष कौशल राज सिंह देव व नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल, अशोक पाढ़ी ने दीप जलाकर किया.

स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी ने अपने संबोधन में कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है, तब-तब ईश्वर अवतार लेते हैं. कुछ विभाजनकारी शक्तियां हिंदू समाज को तोड़ने के लिए भ्रम फैलाने में जुटी हैं. ऐसी शक्तियों से हमें सजग रहने की आवश्यकता है. यह सम्मेलन समाज में ऊर्जा का संचार करेगा और समाज मजबूत होकर धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए तत्पर रहेगा.

मुख्य वक्ता राजीवकांत ने कहा कि समाज संगठित होकर धर्म, संस्कृति और सभ्यता को बचाने के लिए आगे आ रहा है. लेकिन कुछ लोग अलग-अलग तरीके से उसे तोड़कर धर्मांतरण का प्रयास कर रहे हैं. हमें ऐसी शक्तियों से सावधान रहने की आवश्यकता है. हम सभी को संकल्प लेकर अपने पूर्वजों की विरासत को बचाए रखने के लिए आगे आना होगा.

उमाकांत जी महाराज ने भी विचार रखे. इससे पूर्व स्वागत भाषण रामरेखा धाम के प्रधान संरक्षक दुर्ग विजय सिंह देव व धन्यवाद ज्ञापन पंचायत के मुखिया गंगाधर लोहरा ने किया. सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों के साथ-साथ गांव के महिला-पुरुष और युवा वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar