Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Simdega News : घटिया निर्माण पर फूटा जिप अध्यक्ष का गुस्सा, काम रोकने का आदेश

Simdega News : घटिया निर्माण पर फूटा जिप अध्यक्ष का गुस्सा, काम रोकने का आदेश

Lagatar 2 weeks ago

Simdega : सिमडेगा जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग ने शुक्रवार को बानो प्रखंड के हुर्डा-जमतई पंचायत में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्हें पता चला कि भूमि पूजन के बिना ही विभाग ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया है.

निर्माण मंू उपयोग की जा रही घटिया ईंटों को देख उन्होंने गहरी नाराजगी जताई.

निर्माण कार्य का निरीक्षण करतीं जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग

जिप अध्यक्ष ने विभाग के अधिकारियों व संवेदक को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्माण कार्य तत्काल रोकने का निर्देश दिया. कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही, अनियमितता व घटिया सामग्री का उपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सभी कार्य गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप ही कराए जाएं. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोबारा इस प्रकार की लापरवाही पाई गई, तो अधिकारियों व संवेदक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है. ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें. लेकिन विभाग की लापरवाही और घटिया निर्माण कार्य से सरकार की छवि धूमिल हो रही है. विभाग की कार्यशैली से ऐसा प्रतीत होता है कि कहीं न कहीं सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है. मौके पर तोरपा विधायक प्रतिनिधि तनवीर हसन, जोलेन जोजो (पंचायत अध्यक्ष) सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar