Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Sports News: भारतीय हॉकी टीम की नारंगी जर्सी पर हंगामा बरपा, हॉकी इंडिया ने बताई वजह

Sports News: भारतीय हॉकी टीम की नारंगी जर्सी पर हंगामा बरपा, हॉकी इंडिया ने बताई वजह

Lagatar 1 week ago

Lagatar Desk: हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय हॉकी टीम अपनी पारंपरिक नीली जर्सी के बदले केसरिया जर्सी में नजर आएंगी. जर्सी के रंग बदलने विवाद खड़ा हो गया है. हॉकी वर्ल्ड कप 15 से 30 अगस्त से नीदरलैंड और बेल्जियम में आयोजित होंगे.

भारतीय हॉकी के पूर्व कप्तान विरेन रास्किन्हा ने जर्सी का रंग बदलने के फैसले पर सवाल उठाए हैं.

उन्होंने कहा कि भारतीय टीम की पहचान हमेशा नीली जर्सी रही है और इसे बदलने का कोई तर्क समझ नहीं आता. दूसरी ओर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग नारंगी किए जाने की आलोचना की. उन्होंने कहा कि देश की पहचान अहिंसा, सत्य और भाईचारे जैसे मूल्यों से जुड़ी है और इन्हें बदला नहीं जा सकता.

जर्सी का रंग बदलने के बाद सामने आए विवाद पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा कि यह फैसला खिलाड़ियों, कप्तानों, कोच और सपोर्ट स्टाफ के सुझाव पर लिया गया. उन्होंने कहा कि अगर वर्ल्ड कप के बाद खिलाड़ियों को यह जर्सी पसंद नहीं आती है तो इसे बदला भी जा सकता है.

हॉकी इंडिया ने दी सफाई

हॉकी इंडिया ने कहा कि नई जर्सी का रंग साहस, त्याग और जीत का प्रतीक है. संस्था ने कहा, "भारतीय राष्ट्रीय ध्वज और उगते सूरज से प्रेरित यह जर्सी नई शुरुआत को दर्शाती है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar