Ranchi: आगामी 5 अप्रैल को राजद नेता तेजस्वी यादव के आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इसी क्रम में आज राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों पर विस्तार से चर्चाएं हुई, साथ ही कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया.

