Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
टॉक्सिक के सीन ने मचाया बवाल, रुक्मिणी के फैंस बोले- ये उम्मीद नहीं थी

टॉक्सिक के सीन ने मचाया बवाल, रुक्मिणी के फैंस बोले- ये उम्मीद नहीं थी

Lagatar 1 week ago

Lagatar Desk : यश की स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉडतोड कमाई कर रही है. वहीं इसी बीच फिल्म में मेलिसा का किरदार निभाने वाली रुक्मिणी के एक सीन को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है.

इस सीन को देखने के बाद कुछ फैंस ने अपनी नाराजगी जाहिर की है.

वायरल हो रहे एक वीडियो में रुक्मिणी का किरदार नींद से जागता नजर आता है. सीन में उनके शरीर पर एक कंबल लिपटा हुआ दिखाई देता है. वह कंबल को संभालते हुए इधर-उधर देखती हैं और काफी कन्फ्यूज व परेशान नजर आती हैं.

सीन को लेकर फैंस ने जताई निराशा

रुक्मिणी का यह सीन सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने सीन की क्रिएटिव चॉइस पर सवाल उठाए, तो कुछ का कहना था कि यह सीन रुक्मिणी या उनके किरदार पर फिट नहीं बैठता.एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, रुक्मिणी, यह WTF है? वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि उन्हें एक्ट्रेस से इस तरह के सीन की उम्मीद नहीं थी. देखते ही देखते यह चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई.

26 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक' को केवीएन प्रोडक्शंस और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म 26 अगस्त को कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar