Dailyhunt
वैशाली :  जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या

वैशाली : जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या

Lagatar 1 week ago

Lagatar Desk : बिहार के वैशाली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां जढ़ुआ ओपी प्रभारी कौशल कुमार ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि कौशल कुमार 2019 बैच के दारोगा थे और हाल ही में उन्हें जढ़ुआ ओपी का प्रभारी बनाया गया था.

जानकारी के अनुसार, कौशल कुमार नगर क्षेत्र के बैंक कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे, जहां उन्होंने यह खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है और घर में कोहराम मच गया है.

घटना की जानकारी मिलते ही वैशाली एसपी विक्रम सिहाग समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला माना जा रहा है. लेकिन इसके पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

Available on App Store & Play Store

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar