Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
वंदना दादेल ने आदिवासी महोत्सव को लेकर मोरहाबादी मैदान का किया निरीक्षण

वंदना दादेल ने आदिवासी महोत्सव को लेकर मोरहाबादी मैदान का किया निरीक्षण

Lagatar 4 days ago

Ranchi : आदिवासी महोत्सव-2026 को लेकर अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने बुधवार को मोरहाबादी मैदान का निरीक्षण किया. उन्होंने आयोजन स्थल पर चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी करने का निर्देश दिया.

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया. स्वच्छता, पेयजल, बिजली और यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए.

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि महोत्सव में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. आयोजन राज्य की सांस्कृतिक गरिमा के अनुरूप भव्य और सुव्यवस्थित होना चाहिए. उन्होंने मंच निर्माण, प्रदर्शनी स्टॉल, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का भी जायजा लिया. संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया.

वंदना दादेल ने सभी एजेंसियों को मिलकर कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि आदिवासी महोत्सव-2026 का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके. निरीक्षण के दौरान कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव राजीव लोचन बक्शी, रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, TRI निदेशक आलोक एस. कच्छप, नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar