Dailyhunt
विनय सिंह की जब्त सामान वापसी मामले में एसीबी ने जवाब के लिए मांगा समय

विनय सिंह की जब्त सामान वापसी मामले में एसीबी ने जवाब के लिए मांगा समय

Lagatar 2 weeks ago

Ranchi : झारखंड शराब घोटाले के आरोपी नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह की जब्त सामान को रिलीज करने की मांग वाली याचिका पर एसीबी कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के जवाब पर विनय कुमार सिंह की ओर से अपना प्रति उत्तर दिया गया.

इसका जवाब दाखिल करने के लिए एसीबी ने कोर्ट से समय मांगा.

दरअसल शराब घोटाला मामले में छापेमारी के दौरान एसीबी की टीम ने विनय कुमार सिंह की कई संपत्ति को जब्त कर लिया था. विनय कुमार सिंह ने कोर्ट से इन जब्त सामानों की वापसी का आग्रह किया है.

बता दें कि विनय कुमार सिंह शराब घोटाला, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और हजारीबाग के वनभूमि घोटाला मामले के आरोपी हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar