Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Women's Cricket : इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का शानदार आगाज, सीरीज में 1-0 से बढ़त

Women's Cricket : इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का शानदार आगाज, सीरीज में 1-0 से बढ़त

Lagatar 2 weeks ago

Lagatar Desk: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड दौरे पर पहले ही T20 मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए, इंग्लैंड को 38 रन से हरा दिया. इसी के साथ तीन मैचों की T20 सीरीज में भारत ने 1-0 से बढ़त बना ली है.

स्मृति मंधाना की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम के जेमिमा रॉड्रिग्स और यास्तिका भाटिया की जोड़ी ने 7 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. इसी मुकाबले से अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली नंदिनी शर्मा ने गेंदबाजी से अपना लोहा मनवा लिया.


पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर

चेल्म्सफोर्ड में खेले पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी. लेकिन भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही, और पहले ही ओवर में 2 झटके लगे. ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा जल्दी ही पवेलियन लौट गई. स्मृति बिना खाता खोले और शेफाली 2 रन ही बना सकीं. मगर तीसरे विकेट उतरी यास्तिका भाटिया और जेमिमा रॉड्रिग्स की जोड़ी विकेट पर टिक कर खेली.

जेमिमा-यास्तिका की जोड़ी ने तोड़ा रिकॉर्ड

यास्तिका भाटिया और जेमिमा रॉड्रिग्स ने मिलकर पावरप्ले में ऐसा रंग जमाया कि पहले 6 ओवरों में 2 विकेट पर 73 रन बनाए. दोनों की जोड़ी विकेट पर जमी रही और दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए महिला T20I में हुई भारतीय पार्टनरशिप के रिकॉर्ड को ही तोड़ डाला. महिला T20I में तीसरे विकेट के लिए सबसे बड़ा पार्टनरशिप का भारतीय रिकॉर्ड पहले वेदा कृष्णमूर्ति और जेमिमा रॉड्रिग्स के नाम था.

साल 2019 में इन दोनों की जोड़ी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 117 रन बनाए थे. लेकिन, 7 साल बाद 126 रन की पार्टनरशिप कर यास्तिका भाटिया और जेमिमा रॉड्रिग्स ने उस भारतीय रिकॉर्ड को तोड़ डाला है. खास बात ये है कि दोनों ही पार्टनरशिप में जेमिमा रॉड्रिग्स का नाम शामिल है.


मैच का हाल

इस मुकाबल में जेमिमा रॉड्रिग्स ने 40 गेंद में 69 रन, यास्तिका भाटिया ने 40 गेंद में 54 रन और 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी दीप्ति शर्मा ने 13 गेंदों में 22 रन बनाए. भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 188 रन बनाए. 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 150 रन ही बना सकी.

भारत की ओर से नंदिनी शर्मा ने 3 विकेट झटके, क्रांति गौड़ ने 2 विकेट और श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने 1-1 विकेट लिए. इस जीत में भारत की जेमिमा रॉड्रिग्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar