Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पुलिसकर्मी ने दिखाई मानवता घायल पक्षी का करवाया इलाज

उरई जालौन कोतवाली के सीओ कार्यालय में तैनात कांस्टेबल शिवम् कुमार ने दिखाई मानवता घायल पक्षी का करवाया इलाज जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वहीं इस को लेकर कांस्टेबल से बात की गई तो उन्होंने बताया की हम कार्यालय में बैठे हुए थे तभी देखा कि कुछ पक्षी आपस में लड़ रहे थे और एक पक्षी को घायल कर दिया उसके बाद में वह उड़ाने में असमर्थ हो रहा था इसके बाद में उसे देखा और घायल पक्षी कौवा को अपने हाथों में उठाकर इसको लेकर तत्काल ही पशु अस्पताल पहुंचे और उसका डॉ द्वारा उपचार करवाया और वन विभाग कार्यालय पहुंचकर वन अधिकारी को सौंप दिया और बताया कि यह पक्षी घायल हो गया था और चलने में असमर्थ था और वन अधिकारी ने उसको वन कार्यालय में रखा और देख ले की जा रही है वही बताया जा रहा है कि कांस्टेबल शिवम् कुमार लगातार ही समाज सेवा के कार्य लगातार करते रहते हैं इसको लेकर उनकी खूब चर्चा की जाती है आज घायल पक्षी को इलाज करने के बाद में नगर लोग एवं पुलिस प्रशासन उनकी खूब प्रशंसा कर रहा है .
Dailyhunt
Disclaimer: This content has been published by the user directly on Dailyhunt, an intermediary platform. Dailyhunt has neither reviewed nor has knowledge of such content. Publisher: Dhara Lakshya Samachar