Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, आज तैयारियों का जायजा लेंगे सीएम नायब सैनी

17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, आज तैयारियों का जायजा लेंगे सीएम नायब सैनी

जींद।17 जुलाई को हरियाणा के जींद जिले में एक ऐतिहासिक पल दर्ज होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ ही वे हाइड्रोजन गैस प्लांट का उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जींद पहुंचेंगे। वे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और रैली स्थल व रेलवे जंक्शन का निरीक्षण करेंगे।

मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने कहा कि 17 जुलाई का दिन हरियाणा, विशेषकर जींद जिले के लिए ऐतिहासिक होगा। प्रधानमंत्री हाइड्रोजन ट्रेन और हाइड्रोजन गैस प्लांट का शुभारंभ कर देश में स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन की दिशा में नई शुरुआत करेंगे।

कई विकास परियोजनाओं की भी मिलेगी सौगात

प्रधानमंत्री इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इनमें शामिल हैं—

0 भिवानी और नारनौल मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण।
0 कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का शिलान्यास।
0 अंबाला-कालाआंब ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की आधारशिला।
0 दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के हरियाणा हिस्से का उद्घाटन।
0 जींद-गोहाना राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-352डी) और हांसी-बरवाला राष्ट्रीय राजमार्ग का लोकार्पण।
0 कुरुक्षेत्र के उमरी गांव में भव्य सिख संग्रहालय की आधारशिला।

पुलिस लाइन में बनेगा हेलीपैड

डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस लाइन में हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। वहां से प्रधानमंत्री रेलवे जंक्शन पहुंचकर हाइड्रोजन ट्रेन को सोनीपत के लिए रवाना करेंगे। इसके बाद नए बस स्टैंड के सामने आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश

आयोजकों ने लोगों से जनसभा में अधिक से अधिक ई-स्कूटी, साइकिल या पैदल पहुंचने की अपील की है, ताकि पेट्रोल और डीजल की खपत कम हो तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा सके।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram