राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद सांसद राघव चड्ढा ने पहला सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने नजर न लगने वाली इमोजी का इस्तेमाल किया है. इस इमोजी को 'इविल आई' भी कहा जाता है.
इस इमोजी के साथ उन्होंने हाल के दिनों में संसद में खुद के द्वारा उठाए गए मुद्दों का वीडियो शेयर किया है.
2 मिनट 45 सेकेंड का वीडियो किया शेयर
आप के राज्यसभा सांसद ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें कई मुद्दों पर बोल संसद में बोलते दिख रहे हैं. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर 2 मिनट 45 सेकेंड का वीडिया डोला. इसमें मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ, डेटा एक्सपाइरी प्रॉब्लम, पैटर्निटी लीव, मिनिमम बैलैंस को लेकर लगने वाला जुर्माना, फूट एडल्टरेशन, इनकमिंग कॉल चार्ज, 28 दिन का रिचार्ज 'स्कैम', एक्सेस बैगेज चार्जेज, पेपर लीक स्कैम, एयर पॉल्यूशन, हेल्थ इंश्योरेंस पर लगने वाला जीएसटी और एयरपोर्ट पर महंगे खाने जैसे कई मुद्दे हैं.
सीएम रेखा गुप्ता ने कोरोना योद्धाओं को दी श्रद्धांजलि, परिवारों को दी 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता
अशोक मित्तल ने क्या कुछ कहा?
इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम पर राज्यसभा में आप के नए उपनेता अशोक मित्तल की भी प्रतिक्रिया सामने आई. उन्होंने कहा कि ये बदलाव एक सामान्य प्रक्रिया है और इसके पीछे कोई विशेष कारण नहीं है. मीडिया से बातचीत में मित्तल ने कहा कि आज उन्हें चुना गया है और कल किसी और को चुना जाएगा. राघव चड्ढा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वो पार्टी के सीनियर सांसद हैं और उनसे जो सीखा है उसे आगे निभाएंगे.

