Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अखिलेश यादव को पैंट पहनने.पूर्व मंत्री का बड़ा बयान, जानिए नारद राय ने आखिर क्यों कही ऐसी बात ?

अखिलेश यादव को पैंट पहनने.पूर्व मंत्री का बड़ा बयान, जानिए नारद राय ने आखिर क्यों कही ऐसी बात ?

संजय, बलिया. कभी नारद राय समाजवादी पार्टी में मंत्री हुआ करते थे और मुलायम सिंह यादव के बगल में बैठने का काम किया करते थे, लेकिन आज नारद राय बीजेपी में शामिल होने के बाद अब उनका शुरू बदल गया है.

नारद राय ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने लखनऊ के सपा कार्यालय पर लगे पोस्टर को लेकर कहा कि कांग्रेस के खिलाफ पैतालिस साल तक राजनीति करने का काम किया था. कभी हुकूमत आया, कभी हुकूमत नहीं आया. हमारे नेता मुलायम सिंह कहते थे देश की दुश्मन पार्टी कांग्रेस पार्टी है.

सत्ताईस के लिए सपा तैयार! अखिलेश यादव ने नेताओं- कार्यकर्ताओं को दिया खास संदेश, BJP से सावधान रहने की सलाह देते हुए कह दी बड़ी बात

आगे उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने सही कहा कि जिस कांग्रेस के खिलाफ पूरी समाजवादी पार्टी लड़ी उसी पार्टी का पिछलगु समाजवादी पार्टी बनी. विपक्ष में भी रहे आंदोलन किया और संघर्ष किया और संघर्ष के माध्यम से परिवर्तन होता है चाहे अंग्रेजी हुकूमत को हटाने का परिवर्तन हुआ हो. चाहे इन्द्रा गांधी के काले कानून को हटाने का परिवर्तन हुआ हो, चाहे देश में भ्रष्टाचार युक्त राजीव गांधी की सरकार को हटाने का परिवर्तन हुआ संघर्ष से हुआ है. आज समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को मैंने कई बार कहा है कि उनके लड़ने की क्षमता नहीं है.

मछली, मुख्यमंत्री और मुकदमाः अजय राय ने CM योगी पर किया मानहानि का केस, मछली विवाद पर सियासी संग्राम जारी

आगे उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के शीर्ष नेतृत्व को यह उनके छोटी दल के लोगों को ओक्षी हरकत को सुनना भी नहीं चाहिए. इस तरह की अखिलेश यादव का रवैया रहा तो 2027 में बहुजन पार्टी की तरह समाजवादी पार्टी भी शून्य की तरह हो जाएगी. जब अखिलेश यादव ठीक से पैंट नहीं पहने थे, तब मैं उनके पिता के बगल में बैठकर राजनीति करता था और किसी नेता और कार्यकर्ता का वीडियो जारी करना देशद्रोह है. इसका जवाब जनता के बीच चला गया है और अखिलेश यादव को 2027 में इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा. सार्वजनिक तौर पर अखिलेश यादव को माफी मांगनी चाहिए.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram