Dailyhunt
बहू की गंदी हरकतों परिवार वाले परेशान, सास की बातें सुनकर महिला आयोग की अधिकारी भी हैरान, मोबाइल से खुले कई राज

बहू की गंदी हरकतों परिवार वाले परेशान, सास की बातें सुनकर महिला आयोग की अधिकारी भी हैरान, मोबाइल से खुले कई राज

टना। बिहार के बेऊर से एक चौंकाने वाला मामला राज्य महिला आयोग पहुंचा है जहां एक सास ने अपनी बहू के चरित्र और उसके अवैध संबंधों को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। सास का आरोप है कि बहू के इस व्यवहार के कारण उनका बेटा गहरे मानसिक सदमे में है।

​प्रेम विवाह के बाद घर आए मेहमान से संबंध

​शिकायत के अनुसार, आवेदिका के बेटे ने साल 2016 में पड़ोस की ही लड़की से मंदिर में प्रेम विवाह किया था। शादी के दो साल बाद यानी 2018 में, बहू को घर आए एक मेहमान के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था। उस वक्त बहू ने माफी मांग ली और बेटा अपनी पत्नी के पक्ष में परिवार से लड़कर अलग रहने चला गया।

​बाथरूम और छत पर छिपकर करती थी बात

​सास ने बताया कि 2024 में उनकी खराब सेहत के कारण बेटा और बहू वापस घर लौट आए। बहू ने स्कूल में पढ़ाना शुरू किया, लेकिन धीरे-धीरे उसका व्यवहार फिर बदल गया। वह घंटों बाथरूम और छत पर छिपकर फोन पर बातें करने लगी। शक होने पर जब पति ने फोन चेक किया, तो उसमें दो अलग-अलग मर्दों के साथ अश्लील चैट और अवैध संबंधों के प्रमाण मिले।

​सच सामने आने पर दी जेल भेजने की धमकी

​जब पति ने शांति से बात करने की कोशिश की, तो बहू ने अपनी गलती मानने के बजाय कानूनी धमकी दी। उसने महिला अधिकारों का हवाला देते हुए पति और ससुराल वालों को दहेज प्रताड़ना के झूठे केस में जेल भिजवाने का डर दिखाया।

​बेटे की बिगड़ी मानसिक स्थिति

​इन सब विवादों के चलते बेटा मानसिक रोगी बन गया है और उसका इलाज चल रहा है। दंपत्ति की एक 6 साल की बेटी है, जिसके भविष्य के लिए सास अभी भी चाहती है कि घर न टूटे और बहू सुधर जाए। महिला आयोग की सदस्य शीला टुड्डू ने बताया कि बहू को समन भेजा गया है। चैट के स्क्रीनशॉट सबूत के तौर पर रखे गए हैं। मामले की अगली सुनवाई 8 मई को होगी, जहां दोनों पक्षों की बात सुनकर फैसला लिया जाएगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram