Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह के नाम से बनी फर्जी Facebook ID, लोगों से मांगे जा रहे पैसे

भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह के नाम से बनी फर्जी Facebook ID, लोगों से मांगे जा रहे पैसे

भिषेक सेमर, तखतपुर। तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह के नाम और पहचान का कथित तौर पर दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस फर्जी आईडी के जरिए लोगों से पैसों की मांग की जा रही है।

मामले की जानकारी सामने आने के बाद विधायक धर्मजीत सिंह ने तत्काल बिलासपुर एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही लोगों से ऐसे फर्जी अकाउंट और ठगी करने वालों से सावधान रहने की अपील की गई है।

विधायक के नाम से लोगों को भेजे जा रहे मैसेज

बताया जा रहा है कि बीजेपी विधायक धर्मजीत सिंह के नाम से फर्जी आईडी बनाकर लोगों से संपर्क किया जा रहा है और उनसे पैसों की मांग की जा रही है। मामला संज्ञान में आने के बाद विधायक की ओर से बिलासपुर एसएसपी को शिकायत दी गई है।

बिना सत्यापन न करें कोई भुगतान

लोगों से अपील की गई है कि यदि विधायक या किसी अन्य जनप्रतिनिधि के नाम से पैसे की मांग वाला कोई मैसेज, कॉल या सोशल मीडिया अकाउंट सामने आता है, तो बिना सत्यापन के किसी भी तरह का भुगतान न करें। साथ ही संदिग्ध आईडी, मोबाइल नंबर या मैसेज का स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें और इसकी सूचना पुलिस को दें।

फर्जी सोशल मीडिया आईडी के जरिए ठगी करने वालों से सावधान रहें। किसी भी व्यक्ति के नाम पर पैसों की मांग होने पर पहले उसकी पहचान की पुष्टि करें और बिना जांच-पड़ताल के कोई भी रकम ट्रांसफर न करें।

  • मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram