Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
भारत के इस महान ऑलराउंडर को अपना आदर्श मानते हैं Arjun Tendulkar, पिता सचिन का नहीं लिया नाम

भारत के इस महान ऑलराउंडर को अपना आदर्श मानते हैं Arjun Tendulkar, पिता सचिन का नहीं लिया नाम

Arjun Tendulkar First Interview: अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों चर्चा में हैं. इसकी दो वजह हैं. पहली, हाल ही में उन्होंने 5 मार्च को अपनी दोस्त सानिया चंडोक से शादी की है. दूसरी वजह यह है कि वह आईपीएल 2026 में नजर आने वाले हैं.

इस बार वह मुंबई इंडियंस नहीं बल्कि लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ दिखेंगे.

1 अप्रैल को उनकी टीम का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से है. पहले ही मैच की प्लेइंग 11 में अर्जुन तेंदुलकर को मौका मिलेगा या नहीं, यह बड़ा सवाल है. मैच से पहले अर्जुन ने एक इंटरव्यू में अपनी तैयारी और जिंदगी से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए. उन्होंने यह भी बताया कि वह क्रिकेट की दुनिया में अपना आइडल किसे मानते हैं.

अक्सर अपने पिता सचिन तेंदुलकर की विरासत के दबाव में देखे जाने वाले अर्जुन ने साफ कर दिया कि वह अपनी शर्तों पर जीते हैं. उन्होंने कहा कि मुझ पर कोई दबाव नहीं है, मैं सिर्फ अपने जुनून के साथ क्रिकेट खेलता हूं.

जब उनसे बैटिंग आइडल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपने पिता सचिन तेंदुलकर का नाम नहीं लिया, बल्कि सिक्सर किंग युवराज सिंह का नाम लेकर सबको चौंका दिया.

युवराज ने 2 विश्व कप जिताए

सचिन को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है. उनके जैसा बनने का सपना हर कोई देखता है, लेकिन अर्जुन अपना आइडल युवराज सिंह को मानते हैं. अर्जुन को युवी की बैटिंग बहुत पसंद है.

युवराज सिंह भारत के दिग्गज ऑलराउंडर रहे हैं. उन्होंने टीम इंडिया को 2007 का टी20 विश्व कप और 2011 के वनडे विश्व कप में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और 2011 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे थे. वह सालों तक टीम के लिए मैच विनर रहे. अर्जुन ने युवराज सिंह के अंडर ट्रेनिंग भी की है.

मुंबई इंडियंस में मौके नहीं मिलने पर क्या कहा?

अर्जुन ने बताया कि वह लखनऊ की टीम में आकर खुश हैं. जब उनसे मुंबई इंडियंस में कम मौके मिलने पर सवाल किया गया तो उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया. उन्होंने कहा 'कोई भी खिलाड़ी बेंच पर बैठना पसंद नहीं करता. हर कोई चाहता है कि उसे ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने को मिलें, लेकिन खिलाड़ी के हाथ में सिर्फ मेहनत करना है, ताकि जब भी मौका मिले वह उसे पूरी तरह भुना सके. उन्होंने आईपीएल 2026 की तैयारियों पर कहा कि बस मेहनत करना है और अपने खेल को एंजॉय करना है.

अर्जुन तेंदुलकर का IPL करियर कैसा रहा?

अर्जुन 2021 से 2025 तक मुंबई इंडियंस (MI) के साथ रहे, लेकिन उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले. उन्होंने 2023 में अपने IPL करियर का आगाज किया था. वह अब तक 5 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 38 की औसत और 9.36 की इकॉनमी से 3 विकेट लिए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1/9 का रहा है. अपने टी20 करियर के 29 मैचों में वह 35 विकेट ले चुके हैं और 1 बार 4 विकेट हॉल भी किया है.

'हाथी चले बाजार…' कमेंट पड़ा भारी! ट्रोलर्स से भिड़े हरभजन, कमेंट्री से हटाने की उठी मांग

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram