Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बिहार में ट्रक से भिड़ी कार बनी आग का गोला, दो लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

बिहार में ट्रक से भिड़ी कार बनी आग का गोला, दो लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

Gayaji Car Accident: बिहार के गयाजी जिले में कल बुधवार की देर रात हुए एक भीषण हादसे में कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कार चालक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना बोधगया थाना क्षेत्र स्थित सिजुआ गांव के पास की है, जहां एक तेज रफ्तार कार की ट्रक से भीषण टक्कर हो गई।

हादसा इतना भयानक था की कार आग का गोला बन गई।

डीजल टैंक से टक्कर के बाद लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार खाद से लदा एक ट्रक सर्विस लेन से गलत दिशा में फोरलेन पर चढ़ रहा था। उसी दौरान डोभी से पटना की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाद लदे ट्रक से टकरा गई। कार सीधे ट्रक के डीजल टैंक से जा टकराई, जिससे डीजल का टैंक फट गया और पलक झपकते ही ट्रक और कार तेजी से जलने लगे।

कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत

आग ने कार को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कार में सवार दो लोग अंदर ही फंस गए उन्हें बाहर निकलने तक का भी मौका नहीं मिला। इस भीषण हादसे में दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसे चालक को इलाज के लिए तुरंत मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

फरार हुए ट्रक चालक और खालासी

वहीं, दूसरी ओर घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से वाहन को छोड़कर फरार हो गए। इस हादसे में कार जहां पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। वहीं, ट्रक का भी एक बड़ा हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने आज गुरुवार की सुबह जेसीबी और क्रेन की सहायता से जले हुए वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया।

मृतकों की पहचान करने में जुटी पुलिस

पुलिस ने जल चुके दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दोनों मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है। साथ ही फरार ट्रक चालक और खलासी की तलाश में भी पुलिस की छापेमारी जारी है। पुलिस को जली हुई कार से शराब की खाली बोतलें भी मिली हैं। हालांकि हादसे का इससे कोई संबंध है या नहीं? अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram