Dailyhunt
CG Suspend News : फर्जी मान्यता और वित्तीय अनियमितता पर कड़ा एक्शन, नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार दुर्गावती कुंजाम सस्पेंड, आदेश जारी

CG Suspend News : फर्जी मान्यता और वित्तीय अनियमितता पर कड़ा एक्शन, नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार दुर्गावती कुंजाम सस्पेंड, आदेश जारी

CG Suspend News : सत्या राजपूत, रायपुर. छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है. छत्तीसगढ़ निर्सिंग कउंसिल की रजिस्ट्रर दुर्गा उसारे को निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मान्यता देने, वित्तीय अनियमिततायाएं, पद का दुरुपयोग समेत अन्य लापरवाही पाए जाने पर की गई है.

उन्हें प्रभार से हटाते हुए रायपुर सीएमएचओ कार्यालय में अटैच कर दिया गया है. लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय से निलंबन आदेश जारी हुआ है.

विभागीय जांच में प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों को फर्जी दस्तावेजों के जरिए प्रस्तावित करना, वित्तीय अनियमितता करना, शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाना, तथ्यों को छुपाकर भ्रमित जानकारी प्रस्तुत करना, नियम विरूद्ध कार्य करना और स्वहित में पद का दुरूपयोग करना पाया गया. इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है.

निलंबन आदेश जारी

निलंबन अवधि के दौरान दुर्गा उसारे को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा. यह प्रावधान छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत लागू होता है. वहीं उन्हें रायपुर सीएमएचओ कार्यालय में अटैच किया गया है.

देखें आदेश की कॉपी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram