Dailyhunt
चंडीगढ़ भाजपा दफ्तर पर धमाका : चरणजीत चन्नी ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा- जहां अमित शाह का सीधा नियंत्रण, वहां बम क्यों चल रहे?

चंडीगढ़ भाजपा दफ्तर पर धमाका : चरणजीत चन्नी ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा- जहां अमित शाह का सीधा नियंत्रण, वहां बम क्यों चल रहे?

जालंधर. चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भाजपा कार्यालय पर हुए ग्रेनेड हमले ने पंजाब और केंद्र की सियासत में उबाल ला दिया है. एक तरफ जहां भाजपा इस घटना को लेकर पंजाब की आप सरकार को घेर रही है, वहीं कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने सीधे केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

जालंधर में अपने नए निवास के उद्घाटन के अवसर पर मीडिया से बात करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि चंडीगढ़ सीधे तौर पर केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह के नियंत्रण में आता है. उन्होंने सवाल किया कि जब भाजपा शासित और केंद्र के अधीन सुरक्षित क्षेत्र में धमाके हो रहे हैं, तो वे पंजाब में शांति लाने का दावा कैसे कर सकते हैं?

भाजपा से पूछे तीखे सवाल

चन्नी ने पूछा कि भाजपा कहती है कि हमें पंजाब की सत्ता में लाओ, हम शांति लाएंगे. लेकिन चंडीगढ़ में शांति क्यों नहीं है? वहां बम क्यों चल रहे हैं? उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए पूछा कि क्या भाजपा हिंसा रोकने में असमर्थ है या फिर ये घटनाएं जानबूझकर करवाई जा रही हैं? उन्होंने सीधा सवाल किया, क्या एजेंसियां खुद ये सब करवा रही हैं? चन्नी ने कहा कि पहले सीमा पर सेना का दायरा 5 किलोमीटर होता था, जिसे बढ़ाकर 50 किलोमीटर कर दिया गया है. इसके बावजूद पंजाब में हिंसा और कानून-व्यवस्था की समस्या क्यों बनी हुई है?

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram