Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिन का ब्लॉक, 12 ट्रेनें रहेंगी रद्द; कई का बदलेगा रूट, 442 फेरे प्रभावित

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिन का ब्लॉक, 12 ट्रेनें रहेंगी रद्द; कई का बदलेगा रूट, 442 फेरे प्रभावित

चंडीगढ़। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों के लिए अगले 36 दिन कठिन रहने वाले हैं. स्टेशन के अपग्रेडेशन कार्य के लिए रेलवे ने 10 सितंबर से 15 अक्टूबर तक पावर और ट्रैफिक ब्लॉक को मंजूरी दी है.

इसके कारण कई अलग अलग रूट की ट्रेन प्रभावित रहेंगी. अहम बात यह है कि कुल 12 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है.

जानकारी सामने आई है कि रेलवे के अनुसार चंडीगढ़ स्टेशन पर रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) की ओर से चल रहे अपग्रेडेशन कार्य के लिए तीन चरणों में ब्लॉक रहेगा. 10 से 21 सितंबर, 22 सितंबर से 3 अक्टूबर और 4 से 15 अक्टूबर तक 12-12 दिन के ब्लॉक में अलग-अलग लाइनों पर कार्य किया जाएगा.

इसमें लाइन नंबर छह, सात, आठ, चार, पांच, एक, दो और तीन पर टीएफसी-ओएचई ब्लॉक लेकर बैलेंस गर्डर की इरेक्शन/लांचिंग और मौजूदा एफओबी के गर्डर हटाने का काम किया जाएगा. इन सभी कामों के चलते इन ट्रेनों के कुल 442 फेरे प्रभावित होंगे. इसके अलावा कई ट्रेनों को शार्ट टर्म किया गया है और कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. इसके अलावा कई ट्रेनों के चंडीगढ़ स्टेशन पर प्लेटफार्म भी बदल दिए जाएंगे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram