CM Vijay Gave Sunglass Rs 40000 Thousand To Elderly Woman: तमिलनाडु सीएम विजय 1 सितंबर को मेट्टूर में कावेरी डेल्टा जिलों में सिंचाई के लिए मेट्टूर डैम के गेट खोलने पहुंचे। सलेम जाते समय वे चिन्नागवुर में बुजुर्ग महिला चेल्लम के घर भी गए।
विजय ने चेल्लम से बातचीत की और उनका हालचाल पूछा।इसी दौरान सीएम विजय ने 40 हजार रुपये का अपना सनग्लास बुजुर्ग महिला को पहना दिया। सीएम विजय से चश्मा पाकर वृद्धा काफी खुश दिखी। सीएम विजय का चश्मा डियोर कंपनी का था। इसकी कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई जा रही है।
विजय का यह दौरा पहले से तय नहीं था। मेट्टूर से एयरपोर्ट जाते समय वे खेत के पास रुके और बुजुर्ग महिलाओं से मिले। विजय किसान पलानीसामी के पशु शेड में गए और लोगों से बातचीत की। उन्होंने चेल्लम को साड़ी और किसानों को सिल्क की धोती-साड़ियां दीं। 15 मिनट के इस दौरे का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
विजय की उदारता को देखकर वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। इसके बाद बूढ़ी अम्मा ने मुख्यमंत्री की बाहों में बाहें डालकर उनके साथ सैर भी की। उन्होंने विजय के साथ मिलकर भीड़ की तरफ हाथ भी हिलाया। इन मोमेंट्स के वीडियो भी लिए गए, जहां अम्मा का चेहरा खुशी से खिल उठा था। सीएम के जाने के बाद, बूढ़ी अम्मा ने चश्मा पहनकर गांव के लोगों के साथ पोज भी दिए। विजय ने उनसे पूछा कि उन्होंने खाना खाया या नहीं। चेल्लम ने बताया कि वह उनका इंतजार कर रही थीं। विजय ने उन्हें खाना खाने को कहा और बताया कि वह खुद खाना खा चुके हैं।
मेट्टूर डैम का जलस्तर 90 फीट पार, पानी छोड़ा
विजय ने मेट्टूर डैम से सिंचाई के लिए पानी छोड़ा। जलस्तर 90 फीट से ऊपर पहुंचने के बाद गेट खोले गए। कम बारिश और कावेरी में कम पानी के कारण इस बार पानी देर से छोड़ा गया। विजय विमान से चेन्नई से सलेम पहुंचे और सड़क से मेट्टूर गए। रास्ते में लोगों ने उनका स्वागत किया। डैम पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने आठ गेट खोलकर पानी छोड़ा और कावेरी नदी को फूल चढ़ाए। शुरुआत में 3,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
'इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…', कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

