Dailyhunt
CSK vs LSG IPL 2026: लखनऊ ने चेन्नई को दिया 204 रन का लक्ष्य, जोस इंग्लिस ने खेली 85 रन की अर्धशतकीय पारी, जेमी ओवरटन ने झटके 3 विकेट

CSK vs LSG IPL 2026: लखनऊ ने चेन्नई को दिया 204 रन का लक्ष्य, जोस इंग्लिस ने खेली 85 रन की अर्धशतकीय पारी, जेमी ओवरटन ने झटके 3 विकेट

CSK vs LSG IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के डबल हेडर मुकाबलों के बीच रविवार को सीजन का 53वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई के एम. ए.

चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में जारी इस मुकाबले में CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। अब चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 204 रन बनाने होंगे।

LSG की पारी के हीरो जोस इंग्लिश रहे, जिन्होंने चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए महज 33 गेंदों में 85 रन की धमाकेदार पारी खेली। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर लखनऊ की टीम बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। वहीं शाहबाज अहमद ने शानदार संयम दिखाते हुए 43 रन बनाकर नाबाद लौटे।

अन्य बल्लेबाजों में अक्षत रघुवंशी ने 18 रन, हिम्मत सिंह ने 17 रन, कप्तान ऋषभ पंत ने 15 रन और मिचेल मार्श ने 10 रन का योगदान दिया। हालांकि इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी में जेमी ओवरटन सबसे सफल रहे। उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं अंशुल कंबोज को 2 विकेट और नूर अहमद को 1 सफलता मिली।

CSK और LSG की प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी

इम्पैक्ट प्लेयर: गुरजापनीत सिंह, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, आकाश मधवाल

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्कराम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव

इम्पैक्ट प्लेयर: मुकुल चौधरी, आवेश खान, अब्दुल समद, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक यादव

कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार Star Sports नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर Star Sports के चैनल्स पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध है। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।

RCB vs MI IPL 2026: आज शाम बेंगलुरु के सामने होगी मुंबई की चुनौती, रायपुर में लगेगा रनों का अंबार या गेंदबाज करेंगे शिकार? जानिए पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड रिकॉर्ड समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram