Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
दरभंगा में रक्षाबंधन पर दो बड़े हादसे, 6 लोग घायल, राखी बंधवाकर लौट रहे दो भाई भी दुर्घटना के शिकार

दरभंगा में रक्षाबंधन पर दो बड़े हादसे, 6 लोग घायल, राखी बंधवाकर लौट रहे दो भाई भी दुर्घटना के शिकार

रभंगा। रक्षाबंधन के मौके पर शुक्रवार देर शाम दरभंगा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। दोनों घटनाओं में घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है।

हादसों के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना रैयाम थाना क्षेत्र की है। मधुबनी-रैयाम मुख्य सड़क पर रैयाम पेट्रोल पंप के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान रैयाम निवासी सुरेश पासवान (55), अभिषेक पासवान (25) और केवटी थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी राजू सदाय (27) व मोहित सदाय (25) के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि अभिषेक पासवान की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों के अनुसार राजू और मोहित रक्षाबंधन पर अपनी बहन से राखी बंधवाने मधुबनी गए थे। लौटने के दौरान रैयाम पेट्रोल पंप के पास दोनों की बाइक हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर ली है।

वहीं, दूसरी घटना केवटी थाना क्षेत्र के पाराडीह के पास NH-527B पर हुई। यहां सड़क किनारे एक गड्ढे में पैगंबरपुर निवासी सुजीत पंडित और शंभू कुमार साह घायल अवस्था में मिले। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस को आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन ने दोनों युवकों को टक्कर मारी, जिसके बाद वे गड्ढे में जा गिरे। केवटी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घायलों के होश में आने के बाद दुर्घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

बिहार में कमजोर पड़ा मानसून, उमस से राहत नहीं, 31 अगस्त को तेज बारिश के आसार

बिहार में कमजोर पड़ा मानसून, उमस से राहत नहीं, 31 अगस्त को तेज बारिश के आसार
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram