Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
ढोंगी अशोक खरात के बेटे ने खोली पिता की पोल, कहा-हमारे घर में नोटों की खेप आती थी, SIT जांच में बड़ा खुलासा

ढोंगी अशोक खरात के बेटे ने खोली पिता की पोल, कहा-हमारे घर में नोटों की खेप आती थी, SIT जांच में बड़ा खुलासा

हिलाओं का यौन शोषण और श्रद्धालुओं से करोड़ों की ठगी करने वाले ढोंगी बाबा अशोक खरात की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं. विशेष जांच दल (SIT) की कड़ी पूछताछ के सामने अशोक खरात के बेटे ने घुटने टेक दिए हैं.

उसने अपने ही पिता के काले साम्राज्य की ऐसी हकीकत बयान की है, जिससे पुलिस भी दंग रह गई है. SIT ने अशोक खरात के बेटे को हिरासत में लेकर जब उससे सवाल किए तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया. बेटे ने स्वीकार किया कि उनके घर में भारी मात्रा में कैश (नकदी) आता था.

नासिक के जालसाज अशोक खरात के बेटे ने SIT के सामने कबूला है कि उनके घर में भारी मात्रा में नकदी आती थी, जिस पर पूरी तरह अशोक खरात का नियंत्रण था.

ईरान युद्ध में अमेरिका ने उतारा अपना सबसे खतरनाक हथियार, 'EA-37B कम्पास कॉल लड़ाकू विमान' ईरान को कर देगा अंधा, जानें इसे रडार और GPS का काल क्यों कहा जाता है?

अशोक खरात के बेटे ने बताया- हमारे घर में भारी मात्रा में नकदी लाई जाती थी. मुझे नहीं पता था कि यह पैसा कहां से आ रहा है, लेकिन इस पूरे वित्तीय लेन-देन पर मेरे पिता अशोक खरात का सीधा नियंत्रण था. हर एक रुपया उनके आदेश पर ही आता और जाता था. बेटे के इस बयान से यह साफ हो गया है कि खरात के घर में पैसों का एक बड़ा अवैध नेटवर्क सक्रिय था, जिसे वह धर्म के नाम पर संचालित कर रहा था.

अशोक खरात की कार्यप्रणाली बेहद क्रूर थी. वो लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने में माहिर था. वो भक्तों को डराता था. बड़ी विपत्ति को टालने के नाम पर वह विशेष पूजा-पाठ के लिए लाखों रुपये ऐंठता था. इसी डर और मानसिक दबाव का फायदा उठाकर उसने कई महिला भक्तों का यौन शोषण भी किया.

रात ने भक्तों के पैसे से अकूत संपत्ति खड़ी कर ली है. SIT अब उसके सभी बैंक खातों, बेनामी संपत्तियों और निवेश के दस्तावेजों को खंगाल रही है. जल्द ही शिवनिका संस्थान का विस्तृत फाइनेंशियल ऑडिट किया जाएगा. पुलिस को उम्मीद है कि खरात के बेटे के इस खुलासे के बाद इस सिंडिकेट में शामिल कुछ सफेदपोश और बड़े नामों के चेहरे भी बेनकाब होंगे. नासिक पुलिस हलकों में चर्चा है कि आने वाले दिनों में किसी बड़े वित्तीय घोटाले का आधिकारिक ऐलान हो सकता है.

INS तारागिरी आज नेवी में शामिल, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल और आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम से लैस

SIT ने ईशान्येश्वर मंदिर के शिवनिका संस्थान के तीन निदेशकों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की है. जांच में भारी वित्तीय अनियमितताएं पाई गई हैं. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि क्या इन संस्थानों का इस्तेमाल काले धन को खपाने के लिए शेल कंपनियों की तरह किया जा रहा था. बेटे द्वारा दी गई जानकारी के बाद पुलिस को अब इस मामले में बड़े हवाला रैकेट का संदेह है. श्रद्धालुओं से लूटी गई रकम को सफेद करने के लिए खरात ने कई वित्तीय हथकंडे अपनाए थे. पुलिस को अब बड़े हवाला रैकेट और वित्तीय धोखाधड़ी का संदेह है. जांच टीम अब शिवनिका संस्थान के खातों और खरात की बेनामी संपत्तियों का ऑडिट कर रही है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram