Dailyhunt
दिल्ली BJP दफ्तर पर आतंकी हमले का अलर्ट, जांच एजेंसियां हुई सतर्क

दिल्ली BJP दफ्तर पर आतंकी हमले का अलर्ट, जांच एजेंसियां हुई सतर्क

दिल्ली में स्टेट बीजेपी ऑफिस पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है. डीडीयू मार्ग स्थित दिल्ली बीजेपी मुख्यालय और आसपास के सरकारी दफ्तरों को आतंकी निशाना बना सकते हैं. ये जानकारी सूत्रों ने दी है.

इसे देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है. बीजेपी दफ्तर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. अलर्ट मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं. दिल्ली पुलिस के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की है तैनाती गई है.

दिल्ली में स्टेट बीजेपी ऑफिस पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है. इसके बाद आसपास के इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है.

बाजार गई नाबालिग को फुसलाकर ले गया दरिंदा, साथियों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, आरोपियों की हुई गिरफ़्तारी

दिल्ली पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की तैनाती की गई है. एजेंसी को प्राप्त इनपुट में आशंका जताई गई है कि आतंकी संगठन दिल्ली बीजेपी कार्यालय और सरकारी संस्थानों को निशाना बना सकते हैं. संभावित खतरे को देखते हुए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.

इनपुट में आशंका जताई गई है कि आतंकी संगठन दिल्ली बीजेपी कार्यालय और सरकारी संस्थानों को निशाना बना सकते हैं. इसके लिए सुसाइड बॉम्बर, कार बम, शूटआउट और आईईडी प्लांट जैसी साजिशों का इस्तेमाल किया जा सकता है. संभावित खतरे को देखते हुए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.

इसको देखते हुए आसपास की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है. आतंकी डीडीयू मार्ग स्थित दिल्ली बीजेपी मुख्यालय और आसपास के सरकारी दफ्तरों को निशाना बना सकते है. अलर्ट मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं.

दिल्ली पुलिस और स्थानीय जांच एजेंसियों के द्वारा अलर्ट जारी होने के बाद ऑफिस के आसपास चौकसी बढ़ा दी गई है. साथ ही इलाके के लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. प्रशासन ने लोगों से घरों में ही रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है.

राज्य भर में सभी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं. चौकसी बढ़ाने के साथ पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया गया है. संदिग्ध गतिविधियों पर भी प्रशासन की पूरी तरह नजर है.

सेक्स फॉर जॉब: अफ्रीकी देश में जारी प्रथा से राष्ट्रपति भी हुए तंग, बोले- इसे रोकने के लिए जल्द बने कानून

पुलिस द्वारा संवेदनशील इलाकों की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है. किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा बल मुस्तैदी से बीजेपी ऑफिस के आसपास तैनात कर दिया गया है. चप्पे-चप्पे पर संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है.

सभी अधिकारी अब अलर्ट मोड पर हैं. दिल्ली पुलिस और जांच एजेंसियों को यह जानकारी खूफिया सूत्रों के मुताबिक प्राप्त हुई है. पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा संभवित खतरे को देखते हुए निगरानी तेज कर दी गई है. इलाके में स्थिति से निपटने के प्रयास भी जारी हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram