Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
दीवार को भेदकर चोरों ने पार कर दी 25-30 बकरियां, अनोखी चोरी की जांच में जुटी पुलिस.

दीवार को भेदकर चोरों ने पार कर दी 25-30 बकरियां, अनोखी चोरी की जांच में जुटी पुलिस.

शिकांत डिक्सेना, कटघोरा-कोरबा। अब तक मकानों से रुपए-पैसे और जेवरात की चोरी की खबर आपने सुनी होगी, लेकिन कोरबा जिले के कटघोरा में दुस्साहसी चोरों ने मकान की दीवार को भेदकर अंदर रखी बकरियां पार कर दी, वह एक-दो नहीं, बल्कि 25-30 बकरियां.

बकरियों के मालिक की रिपोर्ट पर अब कटघोरा पुलिस जांच में जुटी है.

पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पूरा देश शोकाकुल, राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी के साथ तमाम दिग्गज राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि…

घटना कटघोरा ब्लॉक के ग्राम सिंधिया की है, जहां चोरों ने रामायण यादव के घर को निशाना बनाया. ​रात को जब परिवार गहरी नींद में सो रहा था, तब चोरों ने मकान के पीछे से सेंध मारकर वारदात को अंजाम दिया. एक-एक कर 25-30 बकरियां पार कर दी. चोरी की गई बकरियों की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है. घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में रोष देखने को मिल रहा है. बहरहाल, ​कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना करने के साथ चोरों की तलाश में जुट गई है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram