Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
दो नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म: पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार, बहला फुसलाकर दिया घटना को अंजाम

दो नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म: पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार, बहला फुसलाकर दिया घटना को अंजाम

नेंद्र पटेल, दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में दो बहनों के साथ दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है, जहां 16 साल के नाबालिग पड़ोसी ने 7 और 9 साल की बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

वही छावनी थाना पुलिस ने शिकायत के बाद नाबालिग को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे दुर्ग के बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

पढ़िए पूरी खबर

दरअसल, भिलाई के शास्त्री नगर कैम्प 2 में 16 साल के नाबालिग ने दो नाबालिग सगी बहनों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना की जानकारी जैसे ही नाबालिग बच्चियों के माता-पिता को लगी। उन्होंने तुरंत छावनी थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

बहला फुसलाकर किया दुष्कर्म

छावनी थाना प्रभारी के अनुसार, दोनों बच्चियां अपने पड़ोसी के घर रोज खेलने जाया करती थी, लेकिन 2 जुलाई को अचानक 16 साल के नाबालिग ने बच्चियों को बहला फुसलाकर उनसे दुष्कर्म किया। बच्चियां जब घर लौटी वह डरी सहमी नजर आई। मां ने जब कारण पूछा तो वह भी हैरान रह गई।

नाबालिग को भेजा गया बाल संप्रेषण गृह

बच्चियों ने बताया कि पड़ोसी बालक ने उनके साथ गंदी हरकत की है, जिसके बाद माता-पिता ने छावनी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बच्चियों के मेडिकल जांच में घटना सत्य पाए जाने पर आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया, जिसके बाद उसे बाल संप्रेक्षण गृह दुर्ग भेज दिया गया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram