Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
ED Raid: टोल प्लाजा फर्जीवाड़े में ईडी का बड़ा एक्शन, उत्तर प्रदेश-बंगाल और महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों के 14 ठिकानों एक साथ मारी रेड

ED Raid: टोल प्लाजा फर्जीवाड़े में ईडी का बड़ा एक्शन, उत्तर प्रदेश-बंगाल और महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों के 14 ठिकानों एक साथ मारी रेड

NHAI Toll Plaza Fraud: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई (NHAI) टोल प्लाजा फर्जीवाड़े में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी (ED Raid) ने बड़ा एक्शन लिया है।

टोल प्लाजा पर अवैध टोल वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ ईडी ने 7 राज्यों के 14 ठिकानों एक साथ रेड मारी है। ये छापे उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू, मध्य प्रदेश, दिल्ली-NCR और बंगाल की राजधानी कोलकाता में मारे गए हैं। कार्रवाई अभी भी जारी है।

स्वरा भास्कर सुधर जाओ…वरना घर में घुसकर मारेंगेः करणी सेना ने दी धमकी, पद्मावत के जौहर सीन पर दिया था बयान

जानकारी के मुताबिक ED के लखनऊ जोनल ऑफिस ने बुधवार तड़के धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) 2002 के तहत उत्तर प्रदेश, राजस्थान , महाराष्ट्र, जम्मू, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित परिसरों में तलाशी अभियान चलाया।

आरोप है कि अनऑथोराइज्ड सॉफ्टवेयर के जरिए फर्जी टोल रसीदें बनाई जा रही थी। फर्जी FASTag से ओवर लोडेड-कमर्शियल वाहनों को निकालने का खेल जारी था। इसके अलावा टोल से मिलने वाली रकम को NHAI के आधिकारिक अकाउंटिंग सिस्टम से बाहर डायवर्ट किया जा रहा था। इससे काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। इसके बाद ED कुछ सूचनाओं के आधार पर इस मामले से जुड़े संदिग्धों के परिसरों पर तलाशी अभियान शुरू किया है। इसी के तहत आज एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट, अलग-अलग NHAI टोल प्लाज़ा पर धोखाधड़ी से टोल कलेक्शन की जांच के सिलसिले में प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत 14 जगहों पर सर्च ऑपरेशन किया है। ये सर्च उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू, मध्य प्रदेश, NCR और कोलकाता में मौजूद जगहों पर की जा रही हैं।

तमिलनाडु के 52 मंदिरों में स्मार्टफोन बैन: परिसर में सेल्फी और रील पर पांबदी, VIP पर भी लागू होंगे नियम

इस तरह खेला जा रहा था पूरा खेल

वहीं जांच के दौरान फॉरेंसिक जांच और NHAI के रिकॉर्ड में ऐसे सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल की पुष्टि भी हुई है। ED की टीम डिजिटल और दस्तावेजी सबूत जुटा रही है। लाभार्थियों और मनी ट्रेल का पता लगाने की कोशिश भी कर रही है। टोल संचालकों, IT कर्मियों और आरोपियों के बीच रकम बांटने का आरोप है। ED छापेमारी के दौरान डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही है। बैंक खाते और बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज की भी जांच चल रही है। घोटाले की रकम के अंतिम लाभार्थियों तक पहुंचने में ED जुटी हुई है। फर्जी FASTag से ओवर लोडेड-कमर्शियल वाहनों को निकालने का खेल जारी था।

ईरान का बदला पार्ट-2ः अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान ने पूरे मिडिल ईस्ट में तबाही मचाई, जॉर्डन-कुवैत से लेकर बहरीन तक मचा कोहराम

मास्टरमाइंड आलोक सिंह गिरफ्तार

वाराणसी से टोल घोटाले के कथित मास्टरमाइंड आलोक सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उस पर हरहुआ में रहकर अवैध नेटवर्क ऑपरेट करने का आरोप है। वाराणसी के लाला नगर टोल प्लाजा पर ₹62.87 करोड़ की स्टांप चोरी का मामले की भी जांच चल रही है। देशभर के 200 से अधिक टोल प्लाजा की जांच जारी है, जिनमें से 100 के करीब यूपी के टोल प्लाजा हैं।

पिछले महीने भी ईडी ने कई टोल प्लाजा पर फर्जी टोल वसूली से जुड़े मामले में 17 के तहत 14 ठिकानों पर रेड की थी। ये रेड उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू, मध्य प्रदेश, एनसीआर (NCR) और कोलकाता में स्थित परिसरों पर की गई थी।

'इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…', कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

  • मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
तमिलनाडु के 52 मंदिरों में स्मार्टफोन बैन: परिसर में सेल्फी और रील पर पांबदी, VIP पर भी लागू होंगे नियमईरान का बदला पार्ट-2ः अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान ने पूरे मिडिल ईस्ट में तबाही मचाई, जॉर्डन-कुवैत से लेकर बहरीन तक मचा कोहराम
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram