Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
FIFA World Cup 2026: राउंड ऑफ 16 की तस्वीर हुई साफ, देखें क्वालीफाई कर चुकी सभी टीमों की लिस्ट और शेड्यूल

FIFA World Cup 2026: राउंड ऑफ 16 की तस्वीर हुई साफ, देखें क्वालीफाई कर चुकी सभी टीमों की लिस्ट और शेड्यूल

FIFA World Cup 2026 Round of 16 Schedule: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का नॉकआउट चरण अब और भी रोमांचक हो गया है। 'राउंड ऑफ 32' के सभी मुकाबले समाप्त होने के साथ ही अंतिम 16 टीमों की तस्वीर साफ हो गई है।

टूर्नामेंट के आखिरी राउंड ऑफ 32 मुकाबले में कोलंबिया ने घाना को 1-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई और वह प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) में पहुंचने वाली आखिरी टीम बनी। अब कोलंबिया का सामना स्विट्जरलैंड से होगा।

राउंड ऑफ 32 का सबसे रोमांचक मुकाबला अर्जेंटीना और केप वर्डे के बीच देखने को मिला। सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने एक बार फिर गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई, लेकिन केप वर्डे ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले को एक्स्ट्रा टाइम तक पहुंचा दिया। हालांकि, अंत में अर्जेंटीना ने 3-2 से जीत दर्ज कर राउंड ऑफ 16 का टिकट हासिल कर लिया। केप वर्डे की हार के बावजूद उसके जुझारू प्रदर्शन ने फुटबॉल प्रशंसकों का दिल जीत लिया।

राउंड ऑफ 16 में पहुंचने वाली 16 टीमें

राउंड ऑफ 32 के मुकाबलों के बाद इन 16 टीमों ने अगले दौर में अपनी जगह पक्की की है—

कनाडा (दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराया)

ब्राजील (जापान को 2-1 से हराया)

पराग्वे (पेनल्टी शूटआउट में जर्मनी को 4-3 से हराया)

मोरक्को (पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड्स को 3-2 से हराया)

नॉर्वे (आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराया)

फ्रांस (स्वीडन को 3-0 से हराया)

मेक्सिको (इक्वाडोर को 2-0 से हराया)

इंग्लैंड (डीआर कांगो को 2-1 से हराया)

बेल्जियम (सेनेगल को 3-2 से हराया)

अमेरिका (यूएसए) (बोस्निया और हर्जेगोविना को 2-0 से हराया)

स्पेन (ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराया)

पुर्तगाल (क्रोएशिया को 2-1 से हराया)

स्विट्जरलैंड (अल्जीरिया को 2-0 से हराया)

मिस्र (पेनल्टी शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया को 4-2 से हराया)

अर्जेंटीना (केप वर्डे को 3-2 से हराया)

कोलंबिया (घाना को 1-0 से हराया)

राउंड ऑफ 16 का पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

तारीखमुकाबलास्टेडियमसमय (IST)
4 जुलाई (शनिवार)कनाडा vs मोरक्कोह्यूस्टन स्टेडियमरात 10:30 बजे
5 जुलाई (रविवार)पराग्वे vs फ्रांसफिलाडेल्फिया स्टेडियमसुबह 2:30 बजे
6 जुलाई (सोमवार)ब्राजील vs नॉर्वेन्यू जर्सी स्टेडियमसुबह 1:30 बजे
6 जुलाई (सोमवार)मेक्सिको vs इंग्लैंडमेक्सिको सिटी स्टेडियमसुबह 5:30 बजे
7 जुलाई (मंगलवार)पुर्तगाल vs स्पेनडलास स्टेडियमसुबह 12:30 बजे
7 जुलाई (मंगलवार)अमेरिका (यूएसए) vs बेल्जियमसिएटल स्टेडियमसुबह 5:30 बजे
7 जुलाई (मंगलवार)अर्जेंटीना vs मिस्रअटलांटा स्टेडियमरात 9:30 बजे
8 जुलाई (बुधवार)स्विट्जरलैंड vs कोलंबियाबीसी प्लेस, वैंकूवरसुबह 1:30 बजे

इन मुकाबलों पर रहेंगी सबकी निगाहें

राउंड ऑफ 16 में कई हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलेंगे। पुर्तगाल और स्पेन की टक्कर यूरोप की दो दिग्गज टीमों के बीच होगी, जबकि अर्जेंटीना की नजर मिस्र को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने पर होगी। वहीं, इंग्लैंड का सामना मेक्सिको से होगा, जबकि ब्राजील की भिड़ंत नॉर्वे से होगी। कोलंबिया और स्विट्जरलैंड के बीच होने वाला मुकाबला भी काफी रोमांचक रहने की उम्मीद है।

अब सभी 16 टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगी और फुटबॉल प्रशंसकों को अगले कुछ दिनों में लगातार कई रोमांचक नॉकआउट मुकाबले देखने को मिलेंगे।

FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल, चैंपियन टीम से लेकर हर क्वालीफाई करने वाली टीम पर होगी पैसों की बारिश

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram