Lalluram Desk. गर्मी के मौसम में लोग अक्सर हल्का, स्वादिष्ट और ठंडक देने वाला खाना पसंद करते हैं. अगर आप भी रोज़ एक ही तरह की सब्जियां खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार ट्राई करें भरवां ककड़ी की चटपटी सब्जी. आमतौर पर ककड़ी को सलाद के रूप में खाया जाता है, लेकिन जब इसे मसाले भरकर बनाया जाता है, तो इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है.
ककड़ी की तासीर ठंडी होती है, जो गर्मियों में शरीर को ठंडक देती है और सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. आइए जानते हैं भरवां ककड़ी की रेसिपी.

सामग्री
ककड़ी- 4-5
बेसन-2-3 चम्मच
धनिया पाउडर-1 चम्मच
हल्दी-½ चम्मच
लाल मिर्च पाउडर-1 चम्मच
सौंफ पाउडर-1 चम्मच
नमक -स्वादानुसार
तेल-2-3 चम्मच
हींग-1 चुटकी
जीरा-½ चम्मच

विधि
1-ककड़ी को धोकर छील लें और बीच में चीरा लगा लें (पूरा काटें नहीं).एक बाउल में बेसन, सभी मसाले और नमक मिलाकर थोड़ा सा तेल डालें और मिक्स करें.
2-इस मसाले को ककड़ी के अंदर अच्छे से भर दें.कढ़ाही में तेल गरम करें, उसमें जीरा और हींग डालें.
3-अब भरवां ककड़ी डालकर धीमी आंच पर ढककर पकाएं.बीच-बीच में पलटते रहें ताकि सब्जी अच्छे से पक जाए.
4-जब ककड़ी नरम हो जाए और हल्की सुनहरी दिखे, तो गैस बंद कर दें.इसे गरमागरम रोटी या पराठे के साथ सर्व करें.

