Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
घर में बढ़ रहा तनाव और अशांति? सेंधा नमक का यह आसान उपाय बदल सकता है माहौल.

घर में बढ़ रहा तनाव और अशांति? सेंधा नमक का यह आसान उपाय बदल सकता है माहौल.

Lalluram Desk. आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हर व्यक्ति अपने घर में सुकून और शांति चाहता है, लेकिन कई बार बिना किसी स्पष्ट कारण के घर का माहौल भारी, तनावपूर्ण और नकारात्मक लगने लगता है।

छोटी-छोटी बातों पर विवाद, मन में बेचैनी, कामों में रुकावट और बिना वजह चिंता जैसी समस्याएं खैर लेती है।

ऐसे हालात में लोग अक्सर बड़े उपाय करते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में कुछ बेहद सरल और सहज उपाय भी बताए हैं, जो वातावरण को संतुलित करने में सहायक माने जाते हैं। इन्हीं उपायों में सेंधा नमक का विशेष महत्व बताया है। इसे सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने वाली चीज नहीं, बल्कि ऊर्जा को संतुलित करने वाला तत्व भी माना जाता है।

धार्मिक और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, सेंधा नमक आस-पास की नकारात्मकता को अपने भीतर समाहित कर सकता है, जिससे घर का वातावरण धीरे-धीरे सकारात्मक और शांत होने लगता है। यही कारण है कि कई लोग अपने घर के अलग-अलग कोनों में सेंधा नमक से भरे कटोरे रखने की सलाह देते है।

1. राहु-केतु के प्रभाव को संतुलित करने का उपाय

जब राहु और केतु की स्थिति प्रति कूल होती है तो जीवन में मानसिक तनाव, भ्रम और बाधाएं बढ़ सकती है, ऐसे में घर के चुनिंदा स्थानों पर सेंधा नमक से भरे कटोरे रखने की सलाह दी जाती है । माना जाता है कि यह वातावरण को संतुलित कर नकारात्मक प्रभाव को कम करने में सहायक होता है।

2. नकारात्मक ऊर्जा को कम करता है

वास्तु के अनुसार, सेंधा नमक में आस पास की नकारात्मकता को सोखने की क्षमता है । घर के कोनों, बाथरूम या उन जगहों पर जहा भारीपन महसूस हो, वहां इसे रखने से माहौल हल्का और सकारात्मक बन सकता है ।

3. परिवार में बढ़ाता है सामंजस्य

जब घर का वाता वरण संतुलित होता है तो उसका सीधा असर रिश्तों पर भी पड़ता है। सेंधा नमक का यह उपाय घर में शांति और आपसी समझ को बढ़ाने में सहायक माना जाता ह। जिससे परिवार में प्रेम और तालमेल बेहतर होता है।

4. आर्थिक स्थिति में सुधार की मान्यता

कुछ मान्यताओं के अनुसार, यदि आर्थिक रुकावटें बनी रहती हैं, तो कांच के बर्तन में सेंधा नमक भरकर उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना लाभ देगा । हालांकि इसे आस्था से जुड़ा उपाय ही समझना चाहिए।

5. नमक बदलने का सही नियम

विशेषज्ञों इसे लेकर कहते हैं कटोरे में रखा नमक समय-समय पर बदलना जरूरी होता है । पुराने नमक को बहते पानी में प्रवाहित कर नया नमक रखना शुभ माना जाता है, ताकि ऊर्जा का संतुलन बना रहे।

6. कहां रखना होता है सबसे प्रभावी

जहां घर में बदलाव संभव नहीं होता। जैसे अव्यवस्थित कोने या ऊर्जा असंतुलन वाले स्थान, वहां सेंधा नमक का कटोरा रखना एक सरल और प्रभावी उपाय माना जाता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram