Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'घरेलू LPG दो हजार रुपये तक जाती', एक जनसभा में पीएम ने कहा- हमारी सरकार ने संवेदनशीलता के साथ काम किया

'घरेलू LPG दो हजार रुपये तक जाती', एक जनसभा में पीएम ने कहा- हमारी सरकार ने संवेदनशीलता के साथ काम किया

पीएम मोदी ने घरेलू LPG सिलेंडर के दाम को लेकर एक जनसभा को संबोधित करते समय बड़ा चौंकाने वाला बयान दिए. उन्होंने बताया कि वैश्विक संकट के समय घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत, जो 2,000 रुपये तक पहुंच सकती थी, उसे 950 रुपये से भी कम पर सीमित रखा गया.

ये दिखाता है कि हमारी सरकार कितनी संवेदनशीलता से जनता के लिए काम कर रही है. उन्होंने जनसभा में घोषणा की कि भारत पश्चिम एशिया के युद्ध से उपजे गंभीर ऊर्जा संकट को सफलतापूर्वक पार कर चुका है.

पीएम मोदी ने राजस्थान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि ईरान-अमेरिका युद्ध के बाद घरेलू सिलेंडर का दाम 2000 रुपए तक पहुंच सकता था.

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई, भ्रामक दावे करने पर भेजा नोटिस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार की 'इंडिया फर्स्ट' नीति और प्रभावी कूटनीति की बदौलत वैश्विक ऊर्जा संकट के दौरान भी भारत में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं होने दी गई. वैश्विक हालात को देखते हुए विशेषज्ञों के अनुसार घरेलू LPG सिलेंडर 2000 रुपये तक पहुंच सकती थी, लेकिन केंद्र सरकार के प्रभावी कदमों और और सही संसाधन प्रबंधन से स्थिति काबू में रहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 60 फीसदी LPG हमारी जरूरतों के हिसाब से अन्य देशों से आयात की जाती थी और इसमें से भी 90 फीसदी एलपीजी गल्फ देशों से आ रही थी और होर्मुज के रास्ते से होकर आ रही थी. मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण सप्लाइ लगभग एकदम से बंद कर दिया गया.

उन्होंने आगे कहा कि अब आप इस बात से ही अंदाज लगा सकते हैं हमारे देश में कितना बड़ा हाहाकार मचने जा रहा था. संकट शुरू होते ही सरकार ने इसे तुरंत भांप लिया और रिफाइनरीज को रसोई गैस एलपीजी बनाने के लिए कहा गया और सात दिनों के भीतर भीतर एलपीजी के उत्पादन में बढ़ोतरी हुई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले जो 35000 मेट्रिक टन LPG का उत्पादन देश में होता था, संकट के दौरान वो 54000 मेट्रिक टन बढ़ गया. उन्होंने कहा कि रसोई गैस की डिमांड का पूरा लोड एलपीजी पर ना पड़े, इसके लिए बहुत ही कम समय में भारत ने करीब 11 लाख से ज्यादा घरों को गैस का पीएनजी कनेक्शन का अभियान चलाकर ग्राहकों को इससे से जोड़ दिया.

पीएम मोदी ने पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर कहा, 'युद्ध की वजह से डीजल और पेट्रोल पर आया संकट भी बहुत बड़ा था. क्रूड ऑयल की कीमतें 70 प्रति बैरल से $120 प्रति बैरल तक पहुंच गई थी. हमारी सरकार ने संवेदनशीलता के साथ काम करते हुए इस संकट से उबारने काा काम किया.

पीएम मोदी ने कहा, 'आज हम राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन यहां कर रहे हैं. हमने 2017 में इसके लिए एएमओयू साइन किया था, लेकिन राजस्थान में कांग्रेस सरकार 2018-2023 थ रही जिससे की काम में शिथिलता आ गयी. अभी फिर से काम तेजी से आगे बढ़ा और आज हम इसका लोकार्पण भी कर रहे हैं.

पायरेटेड फिल्में और OTT कंटेंट की अवैध शेयरिंग पर सरकार सख्त, कहा- Telegram तुरंत रोक लगाए, 15 दिन में मांगी एक्शन रिपोर्ट

ये सारी बातें पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बालोतरा में लगभग 1.06 लाख करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन के मौके पर कहा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram