Dailyhunt
GT vs PBKS IPL 2026: गुजरात ने पंजाब के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स

GT vs PBKS IPL 2026: गुजरात ने पंजाब के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स

GT vs PBKS IPL 2026: आईपीएल में आज डबल हेडर खेला जा रहा है। दिन के दूसरे और सीजन के 46वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम आमने-सामने है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में GT के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

गिल ने बताया कि निशांत सिद्दू डेब्यू कर रहे हैं। दूसरी ओवर पंजाब की टीम में विजयकुमार वैशाख और जेवियर बार्टलेट की वापसी हुई है।

आईपीएल के मौजूदा सीजन में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। एक तरफ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर मौजूद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली PBKS की नजरें सीजन का 7वां मैच जीतकर प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ाने पर होगी। वहीं पॉइंट्स टेबल में 5वें पायदान पर मौजूद शुभमन गिल की GT पिछले मुकाबले में PBKS से मिली हार का हिसाब चुकता कर टॉप-4 में अपनी जगह बनाना चाहेगी।

बता दें कि पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच से पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, संभावित प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।

GT बनाम PBKS हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी?

GT बनाम PBKS के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कड़ी टक्कर देखने को मिली है। आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें पंजाब किंग्स ने 4 मैच जीतकर हल्की बढ़त बनाई हुई है, जबकि गुजरात टाइटंस को 3 मुकाबलों में जीत मिली है।

अगर हालिया फॉर्म की बात करें तो पिछले 5 मुकाबलों में भी पंजाब किंग्स का पलड़ा 3-2 से भारी रहा है। वहीं, इस सीजन 31 मार्च को हुए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने रोमांचक मैच में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया था, जिससे उनका मनोबल और मजबूत हुआ है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला पिच नंबर 5 पर खेला जाएगा, जो काली मिट्टी की सतह है। इस तरह की पिच आमतौर पर बल्लेबाज और गेंदबाज के बीच संतुलित मुकाबला प्रदान करती है। इसी पिच पर खेले गए पिछले मैच में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस आमने-सामने थे, जहां तिलक वर्मा के शानदार 101 रन की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 199 रन बनाए थे और बाद में गुजरात को 100 रन पर समेट दिया था। ऐसे में यहां 180-190 का लक्ष्य भी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। पिच समय के साथ धीमी होती जाती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है।

अगर इस मैदान के IPL रिकॉर्ड की बात करें तो यहां अब तक 48 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली और लक्ष्य का पीछा करने वाली दोनों ही टीमों ने 24-24 मैच जीते हैं, यानी जीत का प्रतिशत 50-50 रहा है। टॉस जीतकर मैच जीतने का प्रतिशत 45.83 है, जबकि टॉस हारकर जीतने वाली टीमों का प्रतिशत 54.17 रहा है। इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 243/5 और सबसे कम स्कोर 89 रन दर्ज किया गया है, जबकि चेज में सर्वोच्च स्कोर 204/3 है। यहां प्रति विकेट औसतन 28.17 रन और प्रति ओवर 8.99 रन बनते हैं, वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 177.96 रन रहा है।

GT और PBKS की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस (GT)

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र

पंजाब किंग्स (PBKS)

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

इम्पैक्ट प्लेयर: हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, विजयकुमार विशक, मुशीर खान, मिशेल ओवेन

कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार Star Sports नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण शाम 7:30 बजे से टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।

Women's T20 World Cup 2026: BCCI ने भारतीय महिला टीम का किया ऐलान, पहले मैच में पाकिस्तान से होगी टक्कर

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram