Dailyhunt
GT vs RR IPL 2026: राजस्थान ने गुजरात के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स

GT vs RR IPL 2026: राजस्थान ने गुजरात के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स

GT vs RR IPL 2026: आईपीएल में आज सीजन का पहला डबल हेडर खेला जा रहा है। आज दिन के दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें आमने-सामने हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

बता दें कि इस मैच में शुभमन गिल की जगह राशिद खान गुजरात का नेतृत्व कर रहे हैं। रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। राशिद खान ने बताया कि गिल मांशपेशियों में ऐंठन के कारण इस मैच में नहीं खेलेंगे। रियान ने बताया कि राजस्थान इस मैच में दो बदलावों के साथ उतरी है। तुषार देशपांडे और शुभम दुबे को बृजेश शर्मा और रवि बिश्नोई की जगह मौका मिला है। वहीं, गिल की जगह गुजरात ने कुमार कुशाग्र को मौका दिया है।

राजस्थान ने चेन्नई के खिलाफ जीत के साथ आईपीएल 2026 का आगाज किया था, तो वहीं गुजरात ने इस सीजन का अपना पहला मैच पंजाब से हार गई थी। ऐसे में जहां गुजरात पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, वहीं राजस्थान लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी। यह मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, संभावित प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी?

गुजरात और राजस्थान के बीच हेड टू हेड में शुभमन गिल की टीम का पलड़ा भारी है। गुजरात ने अब तक राजस्थान को 6 बार हराया है, वहीं राजस्थान की टीम गुजरात से सिर्फ दो बार ही जीत सकी है।

राजस्थान की टीम कागज पर ज्यादा मजबूत

गुजरात के मुकाबले राजस्थान रॉयल्स की टीम कागज पर ज्यादा मजबूत नजर आती है। इस सीजन नए कप्तान और नए कोच के साथ उतरी टीम संतुलित दिख रही है। राजस्थान की निगाहें एक बार फिर अपने युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाकर शानदार शुरुआत की थी। महज 15 साल का यह बल्लेबाज आक्रामक अंदाज में खेलते हुए गुजरात के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण को चुनौती देने के लिए तैयार है। पिछले सीजन में भी उन्होंने गुजरात के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ा था, ऐसे में एक बार फिर वह टीम के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकते हैं।
रणनीति की बात करें तो जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर जैसे तेज गेंदबाज शुरुआती ओवरों में दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। हालांकि रियान पराग की कप्तानी को लेकर अब भी सवाल बने हुए हैं, लेकिन टीम संतुलन के लिहाज से मजबूत दिखाई देती है।

गुजरात के पास मजबूत गेंदबाजी विकल्प, बल्लेबाजो पर होगी नजर

गुजरात टाइटंस की ताकत उसकी तेज गेंदबाजी है। टीम के पास कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाज हैं, जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम को मुश्किल में डाल सकते हैं। हालांकि पिछले मैच में कप्तान शुभमन गिल की रणनीति पर सवाल उठे थे, ऐसे में इस मुकाबले में उनसे बेहतर फैसलों की उम्मीद रहेगी।

बल्लेबाजी की बात करें तो गुजरात काफी हद तक अपने टॉप ऑर्डर पर निर्भर नजर आती है। शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर को बड़ी पारियां खेलनी होंगी। वहीं मध्यक्रम में शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया को भी जिम्मेदारी निभानी होगी, क्योंकि अब तक उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर बड़े स्कोर बनना आम बात है और बल्लेबाज खुलकर रन बना सकते हैं। हालांकि मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है और वे शुरुआती विकेट निकाल सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद रन गति पर ज्यादा असर नहीं पड़ता।

आईपीएल के पिछले सीजन में यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 215 रन रहा था, जो इस पिच की बल्लेबाजी-फ्रेंडली प्रकृति को दर्शाता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है। यहां ओस का प्रभाव ज्यादा नहीं रहता, इसलिए पहले बड़ा स्कोर खड़ा कर लेने के बाद उसे डिफेंड करना भी आसान साबित होता है।

गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस (GT)

कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा

इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स: शाहरुख खान, जेसन होल्डर, मानव सुथार, अनुज रावत, जयंत यादव

राजस्थान रॉयल्स (RR)

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा

इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स: रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शुभम दुबे, ब्रिजेश शर्मा, रवि सिंह

कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं, जहां दर्शक टीवी पर मैच का सीधा प्रसारण शाम 7:30 बजे से देख सकते हैं। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग के लिए मुकाबला जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा आप लल्लूराम डॉट कॉम पर भी मैच के लाइव अपडेट्स देख सकते हैं।

Shreyas Iyer Fined: BCCI ने श्रेयस अय्यर पर लिया बड़ा एक्शन, 2 बार हुई एक जैसी गलती, क्यों लगाया गया लाखों का जुर्माना?

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram