Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
गुरुग्राम में भारी बारिश का अलर्ट: पुलिस की कंपनियों से अपील, कर्मचारियों को दें 'वर्क फ्रॉम होम'

गुरुग्राम में भारी बारिश का अलर्ट: पुलिस की कंपनियों से अपील, कर्मचारियों को दें 'वर्क फ्रॉम होम'

गुरुग्राम।लगातार हो रही बारिश और आगामी दिनों में भारी वर्षा की चेतावनी के बीच गुरुग्राम पुलिस ने शहरवासियों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। मुख्य सड़कों और प्रमुख चौराहों पर जलभराव तथा भीषण ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कॉर्पोरेट कंपनियों और निजी संस्थानों से कर्मचारियों को अगले कुछ दिनों तक वर्क फ्रॉम होम (WFH) की सुविधा देने की अपील की है।

पुलिस का कहना है कि यदि कार्यालयों में कर्मचारियों की आवाजाही कम होगी तो सड़कों पर वाहनों का दबाव घटेगा, जिससे ट्रैफिक प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं के संचालन में आसानी होगी।

बिना जरूरी काम घर से न निकलें

गुरुग्राम पुलिस ने नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। एडवाइजरी में कहा गया है कि नागरिकों की सुरक्षा, ट्रैफिक दबाव को कम करना और स्थानीय प्रशासन को राहत कार्यों में सहयोग देना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।

पुलिस ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों और दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने की भी अपील की है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram