Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
HARDA का 'खतरनाक' स्कूल: 103 साल पुराने भवन की छत गायब, PWD मौन. टपकती बूंदों और डर के साए में पढ़ रहे मासूम

HARDA का 'खतरनाक' स्कूल: 103 साल पुराने भवन की छत गायब, PWD मौन. टपकती बूंदों और डर के साए में पढ़ रहे मासूम

अखिलेश बिल्लौरे, Harda. जिला मुख्यालय पर स्थित ऐतिहासिक और 103 वर्ष पुराने डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है। पिछले दिनों आई तेज आंधी और तूफान के कारण विद्यालय की छत का एक बड़ा हिस्सा उड़ गया था लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी इसकी मरम्मत शुरू नहीं हो सकी है।

वर्तमान में जारी मानसूनी बारिश के बीच छात्र-छात्राएं टमपती छत और संभावित खतरे के साए में पढ़ाई करने को मजबूर है।

कलेक्टर के निर्देश बेअसर, सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) को तत्काल मौके का मुआयना कर मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के आदेश के बाद पीडब्ल्यूडी की टीम ने स्कूल पहुंचकर निरीक्षण तो किया लेकिन यह दौरा महज एक कागजी औपचारिकता बनकर रह गया। निरीक्षण के बाद भी धरातल पर मरम्मत या अस्थाई शेड निर्माण को लेकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

बजट का रोना: न शिक्षा विभाग के पास फंड, न PWD के पास पैसा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस लचर व्यवस्था के पीछे दोनों विभागों के बीच फंड का अभाव एक बड़ी वजह बनकर सामने आया है। शिक्षा विभाग का कहना है कि उनके पास विद्यालय की छत के पुनर्निर्माण या इतनी बड़ी मरम्मत के लिए कोई पर्याप्त आपातकालीन बजट उपलब्ध नहीं है।

लोक निर्माण विभाग (PWD) भी फंड की कमी का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहा है। विभागीय खींचतान और बजट की कमी का खामियाजा उन मासूम बच्चों को भुगतना पड़ रहा है, जो हरदा जिले के इस सबसे प्रतिष्ठित सरकारी स्कूल में अपना भविष्य संवारने आते हैं।

बोलने से बच रहे जिम्मेदार अधिकारी

इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात लोक निर्माण विभाग और शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों का रवैया है। कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस विषय पर कैमरे के सामने या आधिकारिक रूप से कुछ भी बयान देने को तैयार नहीं है। अधिकारियों की यह रहस्यमयी चुप्पी और लापरवाही बच्चों की सुरक्षा के साथ एक बड़ा खिलवाड़ साबित हो सकती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram