Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
होर्मुज में जहाजों पर हुए हमलों से गुस्से में ट्रंप, ईरान को बड़ा झटका देते हुए तेल बिक्री वाला लाइसेंस किया रद्द

होर्मुज में जहाजों पर हुए हमलों से गुस्से में ट्रंप, ईरान को बड़ा झटका देते हुए तेल बिक्री वाला लाइसेंस किया रद्द

S-ईरान शांति वार्ता के बाद अभी होर्मुज स्ट्रेट में तनातनी कम हुई ही थी की IRGC द्वारा किए गए टैंकर पर हमले ने हालात को बदल दिए. जिसका नतीजा यह हुआ कि अमेरिका ने मंगलवार को तत्काल प्रभाव से ईरान को दी गई तेल प्रतिबंधों में छूट को रद्द कर दिया, जिसके तहत ईरान से ऊर्जा की खरीद पर यूएस प्रतिबंध नहीं लगते थे.

होर्मुज में पिछले 24 घंटों में तीन जहाजों पर हुए हमलों के बाद फिर से तनाव बढ़ता नजर आ रहा है. अमेरिका ने ईरान को तेल उत्पादन और बिक्री के लिए दी गई अनुमति रद्द कर दी है.

अमेरिका के हमलों से दहला ईरान, सीरिक, केश्म द्वीप और बंदर अब्बास में बरसाए बम

होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षा को लेकर इन हमलों के बाद नई चिंताएं उत्पन्न हो गई हैं. अमेरिका ने ईरानी तेल की बिक्री के लिए दी गई अस्थायी अनुमति वापस ले ली है. यह छूट हाल ही में दोनों देशों के बीच हुए अंतरिम समझौते के तहत सीमित अवधि के लिए दी गई थी.

कनाडा ने नई तेल पाइपलाइन की बनायी परियोजना, अमेरिका पर निर्भरता कम करने की मार्क कार्नी की है योजना

अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने उसी दिन इस फैसले का ऐलान किया, जिस दिन अमेरिकी सेना ने ईरान पर फिर से हमले शुरू किए. अमेरिकी वित्त विभाग ने इस संबंध में अपनी वेबसाइट पर जानकारी अपडेट कर दी है. अमेरिकी वित्त विभाग के मुताबिक ईरानी तेल के उत्पादन और बिक्री से जुड़ा 21 जून को जारी आदेश संशोधित कर वापस ले लिया गया है.

जानकारी के अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि वार्ताकार अंतिम समझौते तक पहुंचने के लिए पूरी ईमानदारी और सद्भावना के साथ बातचीत जारी रखे हुए हैं. पश्चिम एशिया में शांति बनाए रखने के उद्देश्य से अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए बातचीत भी जारी है. वित्त विभाग ने पिछले महीने 60 दिनों के लिए यह लाइसेंस जारी किया था.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram