Dailyhunt
ICSE-ISC Result 2026 (OUT) LIVE: आईसीएसई और और आईएससी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी,  Digilocker पर देखें नतीजे

ICSE-ISC Result 2026 (OUT) LIVE: आईसीएसई और और आईएससी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, Digilocker पर देखें नतीजे

ICSE-ISC 10th-12th Exam Result Out: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्ज़ामिनेशंस (CISCE) ने काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानी आईसीएसई और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) का रिजल्ट जारी कर दिया है।

बोर्ड ने 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) क्लास का रिजल्ट जारी किया है। सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर रिजल्ट देखा जा सकता है। नतीजे सुबह 11 बजे घोषित किए गए। हालांकि रिजल्ट जारीा होने के बाद वेबसाइट डाउन हो गया। छात्र डिजिलॉकर से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Phalodi Satta Bazar: एग्जिट पोल के बाद अब बंगाल चुनाव पर फलौदी सट्टा बाजार की बड़ी भविष्यवाणी, TMC-BJP किसकी बनेगी सरकार?

ISC में कुल 99.13 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 99.48 % रहा और लड़कों का पास प्रतिशत 98.81% रहा। वहीं, ICSE में कुल 99.18 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की। इसमें छात्राओं का पास पर्सेंटेज 99.46% और छात्रों का 98.93% रहा। ऐसे में हम कह सकते हैं कि इस साल परिणाम में लड़कियों का लड़कों से बेहतर प्रदर्शन रहा।

स्टूडेंट्स अपने परिणाम को DigiLocker और उमंग ऐप के ज़रिए भी अपने UID और इंडेक्स नंबर का इस्तेमाल करके अपनी कक्षा 10 और कक्षा 12 की स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि ICSE (कक्षा 10) की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक आयोजित की गई थीं, जबकि ISC (कक्षा 12) की परीक्षाएं 12 फरवरी से 3 अप्रैल के बीच हुई थीं।

2 पुरुषों से प्रेग्नेंट हुई महिला, हुए जुड़वां बच्चे, दोनों के पिता अलग-अलग, डॉक्टर भी चकराए, बोले- ये मेडिकल साइंस को चैलेंज

बता दें कि इस साल ICSE की परीक्षा 17 फरवरी से 30 मार्च के बीच आयोजित की थी। जबकि ISC की परीक्षा 12 फरवरी से 6 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। आईसीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षाओं में लगभग 2.6 लाख छात्र बैठे थे। जबकि आईएससी 12वीं की परीक्षाओं में लगभग 1.5 लाख छात्र शामिल हुए थे। काउंसिल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सभी केंद्रों पर ICSE और ISC 2026 की परीक्षाएं रद्द कर दी थीं।

Tamil Nadu Election Exit Poll: न DMK+, न BJP+, तमिलनाडु में विजय बनेंगे किंगमेकर! एग्जिट पोल में 'थलापति' के आगे सब फेल

ICSE 10वीं और ISC 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें?

  • सबसे पहले सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट्स cisce.org या results.cisce.org पर जाएं।
  • फिर कोर्स कोड (ICSE या ISC), उम्मीदवार UID, इंडेक्स नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
  • उसके बाद ICSE और ISC 2026 के परिणाम देखने के लिए परिणाम दिखाएं बटन पर क्लिक करें।
  • अब कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं का CISCE रिजल्ट देखें।

डिजिलॉकर पर कैसे देखें ICSE, ISC रिजल्ट?

  • सबसे पहले डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल ऐप खोलें।
  • फिर डैशबोर्ड पर 'एजुकेशन' सेक्शन में जाएं।
  • उसके बाद 'काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE)' चुनें।
  • अब जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे कि मार्कशीट या उत्तीर्ण प्रमाण पत्र चुनें।
  • उसके बाद आगे बढ़ने के लिए जरूरी डिटेल्स भरें।
  • अब मार्कशीट को डाउनलोड करके भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रख लें।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram