Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

IPL Point Table: कागजों पर मजबूत इन 3 चैंपियन टीमों का नहीं खुला खाता, एक तो लगा चुकी है हार की हैट्रिक, फैंस नहीं कर पा रहे यकीन

IPL 2026 Points Table After 11 Matches: भारत में इन दिनों आईपीएल 2026 के 19वें सीजन की धूम है. 10 टीमों के बीच खेला जा रहा है यह सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, अंक तालिका और रोचक होती जा रही है.

इस सीजन वो टीमें फ्लॉप दिख रही हैं, जिन्होंने कुल 9 खिताब जीते हैं. सीजन के आगाज से पहले ये टीमें कागजों पर मजबूत थीं, लेकिन मैदान पर इनकी हवा निकल गई है. फैंस ने सपने में भी नहीं सोचा था कि लीग की सबसे सफल और 'कागजों पर सबसे मजबूत' दिखने वाली ये टीमें एक जीत को तरस जाएंगी.

आईपीएल 2026 में पहला हफ्ता बीत चुका है. इस सीजन के शुरुआती दौर में ही 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स, 3 बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स और पूर्व चैंपियन गुजरात टाइटंस की हालत पतली दिख रही है. ये तीनों ही टीमें प्वाइंट टेबल में नीचे से टॉप 3 पोजीशन पर हैं, मतलब 10, 9 और 8 पर. शर्मनाक प्रदर्शन का आलम यह है कि इनमें से एक टीम तो हार की 'हैट्रिक' भी लगा चुकी है.

जीत को तरस गई हैं 3 टीमें

1 - चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स इस लीग के इतिहास की सबसे सफल टीम है, जिसने 5 खिताब जीते हैं, लेकिन 19वें सीजन में उसकी हालत बेहद खराब है. टीम पहले तीनों मैच हार चुकी है, वो भी तब जब इस बार उसके पास आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे जैसे युवा बल्लेबाजों की फौज है. संजू सैमसन जैसा सीनियर खिलाड़ी टीम में आया है, लेकिन टीम को लगातार तीनों मैचों में हार झेलनी पड़ी है.

    चेन्नई को सबसे पहले राजस्थान ने 8 विकेट से हराया, फिर पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से रौंदा और आरसीबी ने 43 रनों से शिकस्त दी. चेन्नई सुपर किंग्स जैसी दमदार टीम की ऐसी हालत देख फैंस हैरान हैं. कुल मिलाकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए 19वां सीजन अब तक किसी बुरे सपने जैसा रहा है.

    2 - केकेआर

    ये टीम 3 बार की चैंपियन है, लेकिन 19वें सीजन के पहले दोनों मैच हार चुकी है. केकेआर को सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से मात दी थी, फिर दूसरे मैच में उसे सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रनों के बड़े अंतर से हराया. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली इस टीम में कैमरून ग्रीन, फिन एलन, रिंकू सिंह जैसे स्टार खिलाड़ी हैं, इसके बाद भी टीम पहले दो मैचों में उस लय में नहीं दिखी, जिसके लिए वो जानी जाती है.

    3 - गुजरात टाइटंस

    हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खिताब जीतने वाली ये टीम इस बार शुरुआती दोनों मैच हार चुकी है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली जीटी को सबसे पहले पंजाब किंग्स ने 3 विकेट से हराया, फिर राजस्थान रॉयल्स ने 6 रनों से रोमांचक शिकस्त दी. अब ये टीम 8 मार्च को दिल्ली के खिलाफ तीसरा मैच खेलने उतरेगी, जिसमें उसे हर हाल में जीत चाहिए, ताकि प्वाइंट टेबल में जीत का खाता खुल सके. अगर जीटी अगला मैच भी हारती है, तो फिर उसके लिए प्लेऑफ की रेस मुश्किल हो जाएगी.

      आईपीएल 2026 के प्वाइंट टेबल का हाल

      आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच हो चुके हैं. इतने मैचों के बाद प्वाइंट टेबल में आरसीबी 2 मैचों में 2 जीत के साथ नंबर 1 पर है, जबकि दूसरे पर राजस्थान की टीम है, जिसने दोनों ही मैच जीते हैं. तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे पर पंजाब किंग्स है, इन दोनों ने भी अपने पहले दोनों ही मैच जीते हैं. नंबर 5 पर सनराइजर्स हैदराबाद है, जिसने तीन में से 1 मैच जीता है, छठे पर मुंबई की टीम है, जो अब तक 2 मैचों में एक जीत सकी है. नंबर 7 पर लखनऊ की टीम है, जिसने 2 में से एक मैच जीता और एक हारा है.

      IPL 2026, Orange Cap & Purple Cap: 19वें सीजन में भौकाल काट रहे यह खिलाड़ी, देखिए टॉप 5 बैटर और टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट

      Dailyhunt
      Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram