Dailyhunt
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद खातामी ने ट्रंप की धमकी की कड़ी निंदा करते हुए कहा- "अमेरिका तबाही का ढोल जोर-शोर से पीट रहा"

ईरान के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद खातामी ने ट्रंप की धमकी की कड़ी निंदा करते हुए कहा- "अमेरिका तबाही का ढोल जोर-शोर से पीट रहा"

रान के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद खातामी ने ट्रंप की उस धमकी की कड़ी निंदा की है जिसमें उन्होंने कहा था कि वो ईरान को स्टोन एज यानी 'पाषाण युग' में वापस भेज देंगे. खातामी ने कहा है कि अमेरिका हर रोज धमकियां दे रहा है और तबाही का ढोल जोर-शोर से पीट रहा है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है.

ईरान के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद खातामी ने एक बयान जारी कर अमेरिका और इजरायल के ईरान में नागरिक ढांचे पर जारी हमलों की कड़ी निंदा की.

ईरान के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद खातामी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की धमकियों पर पलटवार तिया है. उन्होंने अमेरिका और इजरायल पर ईरान के नागरिक ढांचे को निशाना बनाने का आरोप लगाया.

सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाई कोर्ट को 3 जजों का पैनल गठित करने को कहा, बोला- 'अगर स्टेट मशीनरी फेल होती है, तो हम देखते है'

बयान में उन्होंने कहा, 'दुश्मन बेहिचक ये कह रहा है कि वो अपने हमलों के जरिए ईरान को पाषाण युग में लौटाना चाहता है.'

ईरानी मीडिया में साझा किए गए बयान के मुताबिक, पूर्व ईरानी राष्ट्रपति ने कहा, 'ईरान के पुलों, बिजली संयंत्रों, स्कूलों और अन्य ठिकानों पर अमेरिका-इजरायल के हमले मानवता के खिलाफ अपराध की मिसाल हैं जिन्हें अमेरिकी सरकार और हत्यारी इजरायली शासन ने अंजाम दिया है.'

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते हफ्ते गुरुवार को धमकी दी थी कि अमेरिका आने वाले हफ्तों में ईरान पर बड़े हमले करेगा और उसे 'पाषाण युग' में पहुंचा देगा. व्हाइट हाउस में अपने संबोधन में उन्होंने कहा, 'हम अगले दो से तीन हफ्तों में ईरान पर बहुत बड़ा हमला करने वाले हैं. हम उन्हें वापस पाषाण युग में पहुंचा देंगे, वहीं उनकी जगह है.'

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा था, 'हम इजरायल और मिडिल ईस्ट के अपने बाकी सहयोगियों जैसे सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत, कतर और यूएई को उनके सहयोग के लिए शुक्रिया अदा करते हैं.'

बारामती उपचुनाव में नया मोड़: कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने कहा- अजित पवार केस में FIR दर्ज हो तो वापस ले लेंगे अपनी उम्मीदवारी

मोहम्मद खातामी ने आगे कहा, अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं चुप हैं और कुछ नहीं कर रहीं और शायद इस आक्रामकता में शामिल होकर इस आग को और भड़काने में भागीदार बन रही हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे हर दिन युद्ध, धमकियों और तबाही का ढोल और जोर-शोर से पीट रहे हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram