Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही, डोडा में बादल फटने से NH-244 बंद

जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही, डोडा में बादल फटने से NH-244 बंद

म्मू-कश्मीर के डोडा जिले के थाथरी और भलेसा इलाकों में बादल फटने और मूसलाधार बारिश होने से भारी तबाही हुई है. किश्तवाड़ और डोडा जिले में रविवार रात बादल फटने से कीचड़ और पत्थरों का सैलाब आ गया.

बादल फटने की वजह से मेन मार्केट और जामिया मस्जिद सबसे ज्यादा प्रभावित हुए है. अभी तक की सूचना के अनुसार किसी की जान नहीं गई है. बादल फटने से आई बाढ़ के कारण कई गांवों को जोड़ने वाली सड़कें टूट गई हैं और मलबा भर गया है.

जम्मू कश्मीर के डोडा इलाके में बादल फटने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. बादल फटने से इलाके में अचानक बाढ़ आ गई.

पाकिस्तान को अल्टीमेटम: भारतीय क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के तराने से गूंजा PoK, भारत से मांगी मदद

बादल फटने की वजह से बटोटे-डोडा-किश्तवाड़ नेशनल हाईवे (NH-244) को बंद करना पड़ा. जिससे दोनों तरफ से ट्रैफिक पूरी तरह रुक गया. ट्रैफिक के लिए सड़क खराब हो गई है. इसकी चपेट में आने से कई गाड़ियां और घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

भारी बारिश के कारण जम्मू समेत कई जिलों में नदी नाले उफान पर हैं. डोडा जिले में बादल फटने के बाद आई बाढ़ के कारण कई गावों का संपर्क टूट गया है, सड़कों को नुकसान पहुंचा है. बादल फटने से आई बाढ़ के कारण कई गांवों को जोड़ने वाली सड़कें टूट गई हैं और मलबा भर गया है. इससे स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है.

जम्मू संभाग के डोडा में भूस्खलन के बाद राहत कार्य शुरू कर दिया गया है. कीचड़, चट्टानें और मलबा जमा होने से हाईवे बंद कर दिया है. सड़क की सफाई और मरम्मत का काम शुरू कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है.

ढाका के पास शेख हसीना विरोधी रैली में धमाका, 3 लोग घायल

जानकारी है कि ऊपरी इलाकों में तेज बारिश की वजह से अचानक बाढ़ आ गई, जिससे भारी मात्रा में कीचड़, पत्थर और मलबा थाथरी शहर और आस-पास के इलाकों में आ गया. कई गाड़ियों को नुकसान हुआ.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram