Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जन्माष्टमी के बाद मोदी कैबिनेट का 'जीर्णोद्धार'! वैष्णव का प्रमोशन और गडकरी का ट्रांसफर तय, 17 नए चेहरों को मौका, टॉप फाइव मिनिस्ट्री में भी दिखेगा बदलाव

जन्माष्टमी के बाद मोदी कैबिनेट का 'जीर्णोद्धार'! वैष्णव का प्रमोशन और गडकरी का ट्रांसफर तय, 17 नए चेहरों को मौका, टॉप फाइव मिनिस्ट्री में भी दिखेगा बदलाव

Modi Cabinet Reshuffle: बीजेपी संगठन की नई टीम के गठन के बाद अब मोदी सरकार के ओवरहॉलिंग (जीर्णोद्धार) की रूपरेखा तैयार होने लगी है। जेन-जी आंदोलन के बाद मोदी सरकार (Modi government) के कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है।

मोदी कैबिनेट विस्तार सितंबर में कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) के बाद या अक्टूबर में कभी भी हो सकता है। पार्टी में हुए बड़े बदलाव की तर्ज पर मोदी कैबिनेट में भी बड़े पैमाने पर फेरबदल हो सकता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को कैबिनेट में प्रमोशनमिल सकता है। जबकि E-20 पेट्रोल और एथेनॉल पर घिरे नितिन गडकरी की कैबिनेट से छुट्टी तय माना जा रहा है। वहीं मोदी कैबिनेट में 17 नए चेहरों को मौका मिल सकता है। टॉप फाइव मिनिस्ट्री के अंदर भी बदलाव दिखने को मिल सकता है।

पुतिन को फांसी पर लटकाया जा सकता है! रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर सत्ता जाने का डर, डोनबास पर कब्जा जरूरी

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल से कई दिग्गजों की छुट्टी हो सकती है। इनकी जगह पर युवा और नए चेहरों को एंट्री मिल सकती है। मोदी कैबिनेट बदलाव में 2027 के विधानसभा चुनावों और 2029 के लोकसभा चुनावों के समीकरणों को ध्यान में रखा जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट विस्तार में केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में कई सारे नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं। बीजेपी के सहयोगी दलों को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। मोदी कैबिनेट के टॉप फाइव मंत्रालयों में से किसी एक मिनिस्ट्री के अंदर भी बदलाव दिख सकता है। इसके अलावा कई मंत्री ऐसे हैं, जिनके पास तीन-चार मंत्रालयों का जिम्मा है। इसीलिए उनसे कुछ विभाग लेकर दूसरे मंत्रियों में बांटे जा सकते हैं। कैबिनेट में 14 मंत्री ऐसे हैं जिनके पास एक से ज्यादा मंत्रालय हैं। प्रावधानों के अनुसार केंद्रीय मंत्रिमंडल में अधिकतम 81 मंत्री हो सकते हैं। मोदी कैबिनेट में फिलहाल 69 मंत्री हैं। इस लिहाज से 12 मंत्री पद खाली हैं।

ओबीसी क्रीमी लेयर आरक्षण पर केंद्र सरकार को झटका, सुप्रीम कोर्ट का पुराने आदेश पर रोक लगाने से इनकार

अश्विनी वैष्णव को मिल सकता है कैबिनेट में प्रमोशन

अश्विनी वैष्णव के पास तीन मंत्रालय हैं। तीनों बड़े-बड़े मंत्रालय हैं- रेलवे, सूचना एवं प्रसारण और आईटी मंत्रालय। ऐसे में उनसे कुछ मंत्रालयों का जिम्मा लिया जा सकता है। उनका प्रमोशन कर टॉप फाइव मंत्रियों में लाया जा सकता है।

नितिन गडकरी का बदला जा सकता है मंत्रालय

सूत्रों के मुताबिक चर्चा है कि E-20 पेट्रोल और एथेनॉल पर घिरने के कारण नितिन गडकरी कि कैबिनेट से छुट्टी हो सकती है। पिछले दिनों से खुद गडकरी ने भी वह युवा पीढ़ी को आगे लाने की बात कर रहे हैं। संकेत है कि कैबिनेट विस्तार होगा तो उनकी मिनिस्ट्री किसी और को दी जा सकती है। उनके पास जो मंत्रालय है, उसमें फेरबदल किया जा सकता है।

सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश, आदित्य ठाकरे की बढ़ सकती है मुश्किलें

कैबिनेट में 16-17 नए और युवा चेहरों को मिलेगी एंट्री

मोदी कैबिनेट विस्तार सितंबर और अक्टूबर में कभी भी हो सकता है। सितंबर में जन्माष्टमी के बाद या उससे पहले मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। साथ ही एक बात और है, आपको उम्मीद भी नहीं होगी कि ये मंत्री हट गए हैं। कई सारे ऐसे मंत्रियों के नाम भी हैं जिनकी कैबिनेट से छुट्टी हो सकती है। उनके नामों पर चर्चा हो चुकी है, उनको हटाने और नए लोगों को लाने पर। 15 से 17 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। बीजेपी के अंदर ऐसी चर्चा है।

'इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…', कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

  • मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
ओबीसी क्रीमी लेयर आरक्षण पर केंद्र सरकार को झटका, सुप्रीम कोर्ट का पुराने आदेश पर रोक लगाने से इनकारसुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश, आदित्य ठाकरे की बढ़ सकती है मुश्किलें
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram